अब पूरे होंगे न्यू ईयर के संकल्प, Google Gemini के साथ करें स्मार्ट प्लानिंग
नई दिल्ली: नया साल आते ही ज्यादातर लोग अपने लिए नए संकल्प (New Year’s Resolutions) लेते हैं—फिट रहने का, पैसे बचाने का, नई स्किल सीखने का या खुद को बेहतर बनाने का। लेकिन अक्सर कुछ ही हफ्तों में ये इरादे कमजोर पड़ जाते हैं। इसका बड़ा कारण है सही प्लानिंग की कमी।
इस बार Google का AI मॉडल Gemini आपकी मदद कर सकता है। Google ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से कुछ स्मार्ट प्रॉम्प्ट्स शेयर किए हैं, जिनके जरिए आप अपने न्यू ईयर रेजोल्यूशन को प्रभावी ढंग से प्लान और पूरा कर सकते हैं।
कुछ उपयोगी Gemini प्रॉम्प्ट्स:
कस्टम डाइट प्लान: 6 महीने में न्यूयॉर्क सिटी मैराथन के लिए मासिक प्रशिक्षण योजना बनाएं।
घर व्यवस्थित करना: 30-दिन का आसान डिक्लटरिंग प्लान बनाएं, रोज 20 मिनट में पूरा हो सके।
नई भाषा सीखना: 30 दिन में फ्रेंच सीखने के लिए गाइडेड प्लान, क्विज़ और फ्ल...










