गूगल क्रोम में आया ‘ऑटो ब्राउज’ फीचर, जीमेल खोले बिना ईमेल लिखें और भेजें
गूगल ने अपने क्रोम ब्राउज़र में Gemini AI असिस्टेंट को जोड़ा है, जिसका नया फीचर ‘ऑटो ब्राउज’ यूजर्स के लिए इंटरनेट और ईमेल की दुनिया को आसान बना देगा। यह AI असिस्टेंट वेबसाइट खोलने, क्लिक करने और जीमेल खोले बिना ईमेल लिखने और भेजने की सुविधा देता है।
कैसे काम करेगा ‘ऑटो ब्राउज’?
यूजर की तरफ से वेबसाइट खोलना और उन पर क्लिक करना।
जीमेल ओपन किए बिना मेल लिखना और भेजना।
ट्रिप प्लानिंग और शॉपिंग जैसे कामों को आसान बनाना।
परिवार के लिए एयरलाइन और होटल की कीमतों की तुलना करना।
कौन-कौन से काम करेगा AI एजेंट?
गूगल क्रोम की वाइस प्रेसिडेंट Parisa Tabriz के अनुसार, इस फीचर का इस्तेमाल करके यूजर्स:
अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं
ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं
टैक्स डॉक्यूमेंट इकट्ठा कर सकते हैं
बिल चेक और एक्सपेंस रिपोर्ट फाइल कर सकते हैं
ड्राइविंग लाइ...










