कोटद्वार हेट स्पीच केस: दीपक बजरंगी गिरफ्तार, विधानसभा स्पीकर ऋतु खंडूरी ने जताई चिंता
कोटद्वार (राहुल पराशर): उत्तराखंड के कोटद्वार में गणतंत्र दिवस के दिन ‘बाबा’ नाम की कपड़े की दुकान को लेकर शुरू हुए विवाद के बाद दीपक बजरंगी को हेट स्पीच देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। मामले में अब तक का पहला आधिकारिक बयान विधानसभा स्पीकर और स्थानीय विधायक ऋतु खंडूरी का सामने आया है।
गिरफ्तारी और वायरल वीडियो:कोटद्वार इंस्पेक्टर प्रदीप नेगी ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में गाड़ी घाट निवासी 46 वर्षीय दीपक बजरंगी को भड़काऊ बयानबाजी करते देखा गया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की और गुरुवार को आरोपी को उसके आवास से गिरफ्तार किया। पुलिस शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी बल तैनात कर चुकी है। एसपी सर्वेश पंवार भी स्वयं कोटद्वार में कैंप कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने या सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी...










