बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में गैर हिंदुओं की एंट्री पर लगेगा प्रतिबंध, सीएम धामी बोले- सभी हितधारकों से होगी चर्चा
देहरादून: उत्तराखंड में धार्मिक स्थलों के प्रबंधन को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बद्रीनाथ, केदारनाथ और गंगोत्री में अब गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होगा। चार धामों में से यमुनोत्री मंदिर समिति ने अभी इस विषय पर कोई निर्णय नहीं लिया है।
बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मंदिर क्षेत्रों में गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक लगाने के मामले में साधु-संतों, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय निवासियों सहित सभी हितधारकों के साथ सहमति बन गई है। इस सप्ताह के अंत में होने वाली बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को औपचारिक रूप दिया जाएगा, जिसके बाद यह नियम बद्रीनाथ और केदारनाथ धामों में लागू हो जाएगा।
द्विवेदी ने कहा कि गैर हिंदुओं के प्रवेश पर रोक की परंपरा आदि शंकराचार्य के समय से चली आ रही है और संविधान अनुच्छेद 26 के तहत प्रत्येक संप्रदाय को अपने धार्मिक स्थलों का प्रबंधन करने का...










