मथुरा जंक्शन पर सनसनी: 5 साल के बच्चे का अपहरण, शटल ट्रेन से फरार हुआ शख्स
मथुरा। मथुरा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई। वृंदावन निवासी रेशमा अपने तीन बच्चों के साथ स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने आई थीं, तभी एक शातिर युवक ने दिनदहाड़े उनके पांच वर्षीय बेटे का अपहरण कर लिया और शटल ट्रेन में बैठकर फरार हो गया।
मां की आंखों के सामने हुआ अपहरण
रेशमा टिकट काउंटर पर थीं और अपनी छोटी बेटी को लघुशंका कराने टॉयलेट गई थीं। दोनों बेटे और सामान प्लेटफॉर्म पर छोड़ दिया था। तभी युवक ने बड़े बेटे को बुलाने के बहाने अकेला किया और उसे शटल ट्रेन में बैठाकर रफूचक्कर हो गया। रेशमा जब वापस लौटीं, तो ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी और उनका बेटा गायब था।
पुलिस और परिजनों की प्रतिक्रिया
बच्चे की मां की चीख-पुकार सुनकर जीआरपी और आरपीएफ के जवान मौके पर पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही पिता एजाज और अन्य परिजन भी स्टेशन पहुंचे। जीआरपी थाना ...










