Tuesday, April 7

Uttar Pradesh

भदोही को मिला अपना राज्य विश्वविद्यालय, “काशी नरेश विश्वविद्यालय” से शिक्षा में नए अवसर
State, Uttar Pradesh

भदोही को मिला अपना राज्य विश्वविद्यालय, “काशी नरेश विश्वविद्यालय” से शिक्षा में नए अवसर

  भदोही: भदोही के लिए यह दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण साबित हुआ है। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा “काशी नरेश विश्वविद्यालय, भदोही” की स्थापना का अध्यादेश राजपत्र में प्रकाशित हो गया है। अब भदोही सहित आसपास के जिलों के हजारों छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बड़े शहरों की ओर पलायन नहीं करना पड़ेगा।   गिरीश पांडेय की रिपोर्ट के अनुसार, विश्वविद्यालय स्थापना से जुड़ा अध्यादेश 14 जनवरी को उत्तर प्रदेश गजट के एक्स्ट्राऑर्डिनरी अंक में प्रकाशित हुआ। उच्च शिक्षा अनुभाग-1 की अधिसूचना के अनुसार, यह अध्यादेश संविधान के अनुच्छेद 348(3) के तहत विधिवत प्रकाशित किया गया है। प्रमुख सचिव जे.पी. सिंह और विशेष सचिव रविंद्र कुमार के हस्ताक्षर के साथ, इस आदेश की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय, राज्यपाल सचिवालय, विधानमंडल सचिवालय और संबंधित विभागों को भेज दी गई है।   अध्यादेश के तहत काशी नरेश विश्ववि...
मेरठ: सांसद चंद्रशेखर के करीबी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

मेरठ: सांसद चंद्रशेखर के करीबी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 गिरफ्तार

      मेरठ: आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य और नगीना सांसद चंद्रशेखर आज़ाद के करीबी संजय हरित पर बुधवार को सरेराह की गई ताबड़तोड़ फायरिंग का पुलिस ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। इस मामले में पुलिस ने असपा के एक और संस्थापक सदस्य सागर को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया।   प्रेमदेव शर्मा की रिपोर्ट के अनुसार, सुशांत सिटी निवासी संजय सिंह आज़ाद समाज पार्टी में राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य हैं और ट्यूबवेल टेक्नीशियन के पद पर भी तैनात हैं। बुधवार सुबह संजय अपनी स्कॉर्पियो से काम पर जा रहे थे, तभी परतापुर थाना क्षेत्र में पूठा रेलवे लाइन के पास गुनाज नर्सरी के पास बाइक सवार तीन हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। संजय बाल-बाल बच गए।   पुलिस की छह टीमें घटनास्थल पर जुटीं और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लिसाड़ी गांव निवासी सागर जाटव, अंबेडकर भवन निवासी शिवकुमार जा...
हमीरपुर: मोबाइल गेम की लत बनी जानलेवा, युवक का बिगड़ा मानसिक संतुलन
State, Uttar Pradesh

हमीरपुर: मोबाइल गेम की लत बनी जानलेवा, युवक का बिगड़ा मानसिक संतुलन

    हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की लत एक 20 वर्षीय युवक के लिए गंभीर मानसिक परेशानी का कारण बन गई। लगातार गेम खेलने के चलते युवक का मानसिक संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक तेज आवाज में फिल्मी व भजन गाने गाने लगा, साथ ही अजीबोगरीब हरकतें करने लगा।   पंकज मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार, मामला राठ कस्बे के सिकंदरपुरा मोहल्ले का है। युवक अमृत लाल लंबे समय से मोबाइल गेम का आदी था। परिजनों ने बताया कि बीते कुछ दिनों से वह लगातार गेम खेल रहा था। अचानक उसकी स्थिति बिगड़ गई, और परिजन उसे तुरंत नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराते हुए इलाज शुरू करवाया।   डॉक्टरों ने मोबाइल की लत को बताया कारण सीएचसी राठ में तैनात डॉक्टर कनिष्क माथुर ने कहा कि लगातार मोबाइल गेम खेलना और नींद न लेना युवक की एंजायटी का मुख्य कारण बना। डॉक्टरों के अनुसार, अत्...
गाजियाबाद: पिंकी चौधरी और बेटे दक्ष जेल से रिहा, समर्थकों ने किया जमकर हुड़दंग
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद: पिंकी चौधरी और बेटे दक्ष जेल से रिहा, समर्थकों ने किया जमकर हुड़दंग

    गाजियाबाद: विवादों में रहने वाली पिंकी चौधरी और उनके बेटे दक्ष गुरुवार को जेल से रिहा हो गए। दोनों की रिहाई के बाद उनके समर्थकों ने नारेबाजी, आतिशबाजी और सड़क पर जमकर हुड़दंग मचाया, जिससे प्रशासन के लिए नई चुनौतियाँ खड़ी हो गईं।   विभु मिश्रा की रिपोर्ट के अनुसार, पिंकी चौधरी और दक्ष को कोर्ट से जमानत मिल चुकी थी, लेकिन जेल में परवाना देर से आने के कारण रिहाई सुबह तक टल गई थी। जैसे ही दोनों जेल से बाहर निकले, समर्थकों ने उन्हें मालाओं से लादकर स्वागत किया। इस दौरान समर्थकों ने मिठाई बांटी, गाड़ियों का लंबा काफिला निकाला और सड़कों पर आतिशबाजी और नारेबाजी की। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।   पिछले साल 29 दिसंबर को शालीमार गार्डन में पिंकी चौधरी और उनके समर्थकों ने सड़क पर स्टॉल लगाकर और घर-घर जाकर तलवारें बांटी थीं। इस पर पुलिस ने हिन्दू रक्षा दल...
बुलंदशहर: आयकर विभाग ने आनंदा डेरी प्लांट पर छापा, कर्मचारियों को रोका और दस्तावेज जब्त
State, Uttar Pradesh

बुलंदशहर: आयकर विभाग ने आनंदा डेरी प्लांट पर छापा, कर्मचारियों को रोका और दस्तावेज जब्त

    बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में गुरुवार सुबह आयकर विभाग की टीम ने आनंदा डेरी प्लांट पर बड़ी कार्रवाई की। आयकर टीम सुबह 7 बजे प्लांट पर पहुंची और पूरे परिसर को अपने कब्जे में ले लिया। कर्मचारियों को अंदर रोक दिया गया और कई के फोन भी जब्त कर लिए गए।   स्याना के गढ़ रोड पर स्थित आनंदा डेरी प्लांट में घी, पनीर, दूध और दही जैसे उत्पादों की पैकेजिंग और प्रोसेसिंग होती है। छापेमारी के दौरान आयकर अधिकारियों ने कंपनी के सभी दस्तावेजों की गहनता से जांच शुरू कर दी। साथ ही बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर भी पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है।   आयकर विभाग की टीम में करीब दस से अधिक अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे, जो लगातार प्लांट के फाइलों की जाँच और कर्मचारियों से पूछताछ में जुटे हैं। अधिकारियों ने बताया कि कार्रवाई कंपनी के वित्तीय रिकॉर्ड और कर संबंधित दस्तावेजों की ...
उन्नाव दुष्कर्म केस: पीड़िता ने कुलदीप सेंगर के खिलाफ अतिरिक्त सबूत पेश करने की याचिका दायर, दिल्ली HC ने मांगा जवाब
State, Uttar Pradesh

उन्नाव दुष्कर्म केस: पीड़िता ने कुलदीप सेंगर के खिलाफ अतिरिक्त सबूत पेश करने की याचिका दायर, दिल्ली HC ने मांगा जवाब

    उन्नाव/दिल्ली: माखी दुष्कर्म मामले में पीड़िता ने दिल्ली हाईकोर्ट में पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर के खिलाफ अतिरिक्त साक्ष्य पेश करने की अनुमति मांगी है। हाईकोर्ट ने इस याचिका पर सीबीआई और सेंगर से जवाब तलब किया है।   न्यायमूर्ति प्रतिभा एम. सिंह और न्यायमूर्ति मधु जैन की खंडपीठ ने गुरुवार को प्रारंभिक सुनवाई के दौरान पीड़िता के वकील महमूद प्राचा की दलील सुनी। वकील ने बताया कि उनकी मुवक्किल मामले में अपनी उम्र से संबंधित दस्तावेज सहित अन्य सबूत पेश करना चाहती हैं। हालांकि, पीठ ने नोट किया कि ये दस्तावेज याचिका में संलग्न नहीं थे। अदालत ने वकील को निर्देश दिया कि सभी संबंधित दस्तावेज 31 जनवरी तक दाखिल करें।   कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को तय की है और सीबीआई तथा कुलदीप सिंह सेंगर को दो सप्ताह के भीतर अपने जवाब दाखिल करने के निर्देश दिए हैं।  ...
अमरोहा में फास्ट फूड बनी जानलेवा: चाउमिन-मोमोज से युवती की मौत
State, Uttar Pradesh

अमरोहा में फास्ट फूड बनी जानलेवा: चाउमिन-मोमोज से युवती की मौत

    अमरोहा, सूरज मौर्या: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में फास्ट फूड का सेवन लोगों की जान पर भारी पड़ता जा रहा है। ताजा मामला कोतवाली डिडौली क्षेत्र के जोया कस्बे से सामने आया, जहां 20 वर्षीय विवाहिता शिफा की फास्ट फूड खाने के कारण पेंक्रियाज में गंभीर संक्रमण से मौत हो गई।   जानकारी के अनुसार, शिफा को चाउमिन, मोमोज, मैगी, बर्गर और पिज्जा जैसे फास्ट फूड खाने का शौक था। परिजनों ने बताया कि अचानक तेज पेट दर्द होने पर उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच में बताया कि उसके पेंक्रियाज में गंभीर इंफेक्शन है। स्थिति बिगड़ने पर उसे मुरादाबाद और फिर दिल्ली एम्स रेफर किया गया।   एम्स में इलाज के दौरान हुई मौत दिल्ली एम्स में भी डॉक्टरों ने पुष्टि की कि शिफा की मौत का मुख्य कारण अत्यधिक फास्ट फूड और तला-भुना खाना है। इलाज के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और...
ताजमहल में शाहजहां का 371वां उर्स शुरू, कब्रों पर चंदन का लेप और तीन दिन फ्री एंट्री
State, Uttar Pradesh

ताजमहल में शाहजहां का 371वां उर्स शुरू, कब्रों पर चंदन का लेप और तीन दिन फ्री एंट्री

    आगरा, अनिल शर्मा: मुगल बादशाह शाहजहां का 371वां उर्स गुरुवार से ताजमहल में शुरू हो गया। मुख्य गुंबद के तहखाने में स्थित शाहजहां-मुमताज की असली कब्रों को इस मौके पर खोला गया। उर्स की शुरुआत गुसल की रस्म यानी कब्रों पर चंदन का लेप चढ़ाकर हुई। इस अवसर पर ASI और उर्स कमेटी ने फूलों की चादर भी चढ़ाई।   तीन दिन तक चलने वाले उर्स में टूरिस्ट और जायरीन इन असली कब्रों को देख सकेंगे। पहले और दूसरे दिन दोपहर 2 बजे से, और तीसरे दिन सुबह से शाम तक दर्शकों को प्रवेश फ्री मिलेगा। उर्स के अंतिम दिन यानी 17 जनवरी को चादरपोशी की रस्म होगी। इस अवसर पर 1720 मीटर लंबी सतरंगी चादर दक्षिणी गेट स्थित हनुमान मंदिर से लेकर मुख्य मकबरे तक धर्मगुरुओं की मौजूदगी में पेश की जाएगी।   ताहिरउद्दीन ताहिर ने बताया कि उर्स के दौरान कुलशरीफ, कुरानख्वानी और फातिहा पढ़ी जाएगी, और पूरे दिन चादरपोशी ...
नोएडा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज
State, Uttar Pradesh

नोएडा में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज

    नोएडा, मनीष सिंह: ग्रेटर नोएडा के एक युवक पर दिल्ली की रहने वाली युवती से दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप सामने आया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर सेक्टर-66 के ममूरा गांव स्थित एक होटल में बुलाया और वहां दुष्कर्म किया। जब युवती ने उससे शादी की बात की तो आरोपी ने सभी वादों से मुकर कर फोन से संपर्क भी तोड़ लिया।   पुलिस के अनुसार, पीड़िता दिल्ली के थाना जैतपुर क्षेत्र की निवासी है और नोएडा में एक प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है। लगभग एक साल पहले दोनों की मुलाकात हुई और शुरुआत में दोस्ती, फिर प्रेम संबंध विकसित हुआ। आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने युवती को होटल बुलाकर वारदात को अंजाम दिया।   थाना फेस-3 पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच प...
प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट किया: भक्ति या परिवार – किसे पहले चुनें?
State, Uttar Pradesh

प्रेमानंद महाराज ने स्पष्ट किया: भक्ति या परिवार – किसे पहले चुनें?

    मथुरा, ज्योति शर्मा: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज ने कामकाजी और नौकरी पेशा लोगों के भक्ति से जुड़े सवालों का समाधान किया है। एक भक्त ने महाराज से पूछा कि अगर दिन भर भक्ति करते रहें और परिवार के बच्चे परेशान हों तो क्या करें। इस पर महाराज ने स्पष्ट संदेश दिया कि अपने कर्तव्य का पालन ही सच्ची भक्ति है।   महाराज ने कहा, “भक्ति ऐसी नहीं होनी चाहिए कि परिवार की जिम्मेदारियों की उपेक्षा हो। चुपचाप बैठकर भजन करना भक्ति नहीं है। फावड़ा चलाइए, व्यापार कीजिए, नौकरी कीजिए और ‘राम-राम’ कहिए। अपने कर्तव्य को पूजा मानिए और उसे भगवान को समर्पित कर दीजिए। अधर्म, चोरी और हिंसा से दूर रहें।"   परिवार के प्रति प्रेम भी भक्ति का हिस्सा महाराज ने कहा कि पत्नी और बच्चों से प्रेम करें, उन्हें भोजन और देखभाल दें, और अपने कर्मों को भगवान के चरणों में समर्पित कर दें। बीच-बीच में ना...