कभी लखनऊ की गलियों में मांगी भीख, अब राजपथ पर होंगे विशेष अतिथि
लखनऊ। कभी लखनऊ की गलियों में भिक्षावृत्ति कर जीवन यापन करने वाले चार लोगों की तकदीर अब पूरी तरह बदल चुकी है। जिला प्रशासन और सामाजिक संगठनों के प्रयासों से आत्मनिर्भर बने ये चारों नागरिक 26 जनवरी को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यह सम्मान न केवल उनके संघर्ष की कहानी कहता है, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव का सशक्त संदेश भी देता है।
जिलाधिकारी विशाख जी. ने बताया कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ‘स्माइल’ योजना के तहत भिक्षावृत्ति से जुड़े लोगों के पुनर्वास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान प्रभावी रूप से चलाया जा रहा है। लखनऊ में अब तक 591 व्यक्तियों को भिक्षावृत्ति से मुक्त कराकर पुनर्वासित किया जा चुका है। बच्चों को शिक्षा से जोड़ा गया है, जबकि वयस्कों को कौशल विकास और रोजगार उपलब्ध कर...










