Saturday, April 4

Uttar Pradesh

गाजियाबाद में SIR सेंटरों पर धक्का-मुक्की और हंगामा, भीड़ को नहीं संभाल पाए अधिकारी
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद में SIR सेंटरों पर धक्का-मुक्की और हंगामा, भीड़ को नहीं संभाल पाए अधिकारी

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में निर्वाचन विभाग द्वारा जारी नोटिस के जवाब के लिए बनाए गए SIR केंद्रों पर बुधवार को लोगों की भीड़ बेकाबू हो गई। 2003 की वोटर लिस्ट का प्रमाण मांगने और केंद्रों पर अधिकारियों की कमी के कारण लोगों में नाराज़गी देखने को मिली। जानकारी के अनुसार, प्रशासन ने जिले में 14 केंद्र बनाए थे, ताकि लोग आसानी से दस्तावेज़ सत्यापन करवा सकें। हालांकि, केंद्रों पर बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की अनुपस्थिति और पुराने दस्तावेज़ों की उपलब्धता न होने के कारण लोग भटकते रहे। भीड़ बेकाबू होते देख अधिकारियों को लोगों को अलग-अलग कमरों में शिफ्ट करना पड़ा। स्थानीय मतदाताओं का कहना है कि अचानक 20 साल पुराने दस्तावेज़ मांगने और कोई मार्गदर्शन न मिलने से उनकी परेशानी दोगुनी हो गई। मोदीनगर तहसील में भी मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए 500 से अधिक लोग दस्तावेज़ लेकर पहुंचे। प्रशा...
संभल में खेलते-खेलते 9 फीट गहरे गड्ढे में गिरा मासूम, डूबने से हुई मौत
State, Uttar Pradesh

संभल में खेलते-खेलते 9 फीट गहरे गड्ढे में गिरा मासूम, डूबने से हुई मौत

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल जिले के हयातनगर थाना क्षेत्र के बरबारी गांव में गौरी ईंट-भट्ठे के पास एक 9 वर्षीय मासूम बच्चा गहरे पानी भरे गड्ढे में गिरकर डूब गया। हादसे में बच्चा प्रयांश (9 वर्ष) मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, प्रयांश अपने पिता रोहतास के साथ ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करने वाले इलाके में खेल रहा था। इसी दौरान रास्ते में जेसीबी मशीन से हाल ही में खोदा गया करीब 9 फीट गहरा गड्ढा, जिसमें बारिश का पानी भरा था, में गिर गया। अपने बेटे को डूबता देख पिता भी मदद के लिए गड्ढे में कूदे, लेकिन प्रयाश की जान नहीं बचाई जा सकी। हादसे के बाद परिजन चीख-पुकार करने लगे। मजदूरों और परिजनों ने भट्ठा संचालक पर सुरक्षा व्यवस्था न करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। भट्ठा संचालक ने गड्ढे के आसपास कोई बैरिकेडिंग या चेतावनी बोर्ड नहीं लगाया था। पुलिस ने बताया कि अभी तक कोई लिखित तहरीर...
सहारनपुर में प्रेमी युगल पर पंचायत में पिटाई, हाथ जोड़कर बख़्श देने की लगाई गुहार
State, Uttar Pradesh

सहारनपुर में प्रेमी युगल पर पंचायत में पिटाई, हाथ जोड़कर बख़्श देने की लगाई गुहार

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के एक गांव में प्रेम संबंध को लेकर युवक और युवती के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। दोनों को ग्राम प्रधान के घर में बुलाई गई पंचायत में सरेआम जूते, चप्पलों और डंडों से पीटा गया। पीड़ित युगल हाथ जोड़कर माफी मांगते रहे और जान बख़्शने की गुहार लगाते रहे, लेकिन किसी ने उनकी नहीं सुनी। गांव निवासी एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था, जिसकी जानकारी ग्रामीणों को लग गई। दोनों को पकड़कर ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार के पास पंचायत में लाया गया। पंचायत ने न केवल उनके संबंधों पर सवाल उठाए, बल्कि उन्हें पिटाई की सजा सुनाई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रेमी युगल अलग-अलग जाति के हैं। पिटाई के बाद पंचायत ने दोनों से भविष्य में कभी न मिलने का लिखित वादा लिया और इसी शर्त पर उन्हें छोड़ा गया। बड़गांव थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। गांव जाक...
आगरा में नकली शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

आगरा में नकली शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश, चार गिरफ्तार

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के कागारौल थाना क्षेत्र के अकोला में पुलिस ने नकली अंग्रेजी शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। इस कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 74 पेटी नकली शराब, शराब बनाने की स्पिरिट और अंग्रेजी ब्रांड के रैपर बरामद किए गए। अपर पुलिस उपायुक्त ने बुधवार को बताया कि थाना कागारौल पुलिस ने मंगलवार रात सूचना के आधार पर लालऊ पुल अकोला के पास एक काली स्कॉर्पियो को रोककर तीन आरोपियों—नरेश, उम्मेद और प्रशांत—को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 74 पेटी नकली शराब भी बरामद हुई। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने सत्यप्रकाश नामक चौथे आरोपी को स्टेडियम के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे केमिकल युक्त शराब को अंग्रेजी शराब बनाकर उस पर अंग्रेजी स्टीकर लगाकर महंगे दामों पर बेचते थे। एसीपी ने बताया क...
यूपी में फरवरी से 10% बढ़ेंगे बिजली बिल, पावर कारपोरेशन ने वसूली का आदेश जारी
State, Uttar Pradesh

यूपी में फरवरी से 10% बढ़ेंगे बिजली बिल, पावर कारपोरेशन ने वसूली का आदेश जारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोगों को फरवरी महीने के बिजली बिलों में 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी का सामना करना पड़ेगा। पावर कारपोरेशन ने ईंधन अधिभार शुल्क (Fuel Surcharge) वसूली का आदेश जारी किया है, जिससे आम जनता की जेब पर अतिरिक्त भार बढ़ जाएगा। पावर कारपोरेशन ने बताया कि यह बढ़ोतरी नवंबर 2025 में हुई बिजली खरीद में अतिरिक्त खर्च की भरपाई के लिए की जा रही है। कारपोरेशन के अनुसार, नवंबर में उसने बिजली प्रति यूनिट 5.79 रुपये की दर से खरीदी, जबकि इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन द्वारा स्वीकृत टैरिफ दर 4.94 रुपये प्रति यूनिट थी। इस अंतर के आधार पर अधिभार शुल्क लगाकर उपभोक्ताओं से अतिरिक्त वसूली का आदेश दिया गया। पावर कारपोरेशन ने कहा कि वास्तविक अंतर की भरपाई के लिए बिल में 12.38 प्रतिशत बढ़ोतरी करनी चाहिए थी, लेकिन नियामक आयोग ने अधिकतम 10 प्रतिशत बढ़ाने का आदेश दिया, इसलिए फरवरी के बिल में 10 प्रतिशत ब...
गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे: 13 गांवों की 69.57 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री पर रोक
State, Uttar Pradesh

गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेसवे: 13 गांवों की 69.57 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री पर रोक

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित गोरखपुर-सिलीगुड़ी ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के लिए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया तेज कर दी गई है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) के विशेष भूमि अधिग्रहण अधिकारी हिमांशु वर्मा ने तहसील सदर के उप निबंधक प्रथम और द्वितीय को आदेश दिया है कि एक्सप्रेसवे प्रभावित क्षेत्रों में आने वाली भूमि की रजिस्ट्री पर तत्काल रोक लगाई जाए। यह रोक इसलिए लगाई गई है ताकि भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी भूमि का हस्तांतरण या बिक्री न हो सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी होने पर प्रभावित किसानों और भूमिधारकों को नियमों के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा। इस आदेश के तहत तहसील सदर के 13 गांवों में कुल 69.57 हेक्टेयर भूमि रजिस्ट्री पर प्रतिबंधित कर दी गई है। यह भूमि गोरखपुर से आगे कुशीनगर जिले के हाटा, कसया और तमकुहीराज तहसीलों से होकर सिलीगुड़ी...
गाजियाबाद: इंस्टाग्राम रील के विवाद में पत्नी ने काट दी पति की जीभ, विपिन जिंदगी भर नहीं बोलेगा
State, Uttar Pradesh

गाजियाबाद: इंस्टाग्राम रील के विवाद में पत्नी ने काट दी पति की जीभ, विपिन जिंदगी भर नहीं बोलेगा

गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जिसमें पत्नी ने पति की जीभ काट दी। जानकारी के अनुसार, 19 जनवरी की रात संजयपुरी कॉलोनी स्थित घर में यह घटना हुई। विवाद की वजह थी पत्नी ईशा का इंस्‍टाग्राम रील बनाने का चक्कर। पुलिस और परिजनों के अनुसार, ईशा कई वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती रहती थी। उसी दिन उसने रील बनाने के कारण खाना नहीं बनाया। जब पति विपिन ड्यूटी से घर लौटे और खाने की मांग की, तो दोनों के बीच तर्क-वितर्क हुआ। अचानक गुस्से में ईशा ने विपिन की जीभ काट दी। विपिन को गंभीर स्थिति में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने जीभ को जोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। अब विपिन जीवन भर बोलने में असमर्थ रहेंगे। डॉक्टरों का कहना है कि प्लास्टिक सर्जरी के बावजूद वह पहले जैसी आवाज़ वापस नहीं पा सकेंगे। परिवार ने घटना की गवाही के लिए कटी हुई जीभ ...
प्रयागराज: किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिला और 4 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए
State, Uttar Pradesh

प्रयागराज: किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 4 महिला और 4 पुरुष आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माघ मेला 2026 के दौरान सेक्स रैकेट का दूसरा बड़ा खुलासा हुआ है। कीडगंज थाना क्षेत्र के मधवापुर इलाके में पुलिस ने किराए के मकान में छापा मारकर चार महिलाओं और चार पुरुषों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। सभी आरोपी प्रयागराज के निवासी एसीपी कर्नलगंज राजीव यादव ने बताया कि मकान में लंबे समय से देह व्यापार संचालित हो रहा था। पुलिस ने पर्याप्त बल और महिला आरक्षियों के साथ दबिश दी। जांच में पता चला कि आरोपी सभी प्रयागराज के ही निवासी हैं। मकान के अंदर से आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया। महिला संचालक की पहचान पकड़ी गई महिलाओं में से एक महिला धूमनगंज की निवासी थी, जिसने मकान मालिक से दो कमरे किराए पर लेकर देह व्यापार संचालित किया। पूछताछ में महिला ने यह भी स्वीकार किया कि वह अन्य युवतियों को यहां लाकर देह व्यापार करवाती थी। पुलिस उसके नेटवर्क का पता लगाने...
कोडीन कफ सिरप के काले कारोबार पर बड़ा एक्शन, फरार शुभम सिंह की 1.85 करोड़ की संपत्ति जब्त
State, Uttar Pradesh

कोडीन कफ सिरप के काले कारोबार पर बड़ा एक्शन, फरार शुभम सिंह की 1.85 करोड़ की संपत्ति जब्त

गाजीपुर। कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार में संलिप्त फरार आरोपी शुभम सिंह के खिलाफ गाजीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी की 1.85 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्ति अस्थायी रूप से जब्त कर ली है। फरार आरोपी की संपत्ति फ्रीज शुभम सिंह गाजीपुर की नित्यांश मेडिकल एजेंसी का मालिक है और लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने यह कार्रवाई भुड़कुड़ा थाना क्षेत्र के धीरजोतपुर गांव में स्थित संपत्ति पर की, जो आरोपी की मां नीलम देवी के नाम दर्ज है। अवैध कमाई से खरीदी गई संपत्ति एसपी गाजीपुर ईरज राजा ने मीडिया को जानकारी दी कि जांच में यह सामने आया है कि जब्त संपत्ति कोडीन कफ सिरप के अवैध कारोबार से अर्जित धन से खरीदी गई थी। इस मामले में गाजीपुर की कुल छह मेडिकल फर्मों के खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा एफएसडीए (FSDA) की ओर से ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा दर्ज कराया गया था। ब...
केमिकल इत्र ने उड़ाई बांकेबिहारी मंदिर की चांदी! चोरी की अफवाहों पर प्रबंधन ने दी सफाई
State, Uttar Pradesh

केमिकल इत्र ने उड़ाई बांकेबिहारी मंदिर की चांदी! चोरी की अफवाहों पर प्रबंधन ने दी सफाई

मथुरा। विश्व प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह की चौखट और देहरी से चांदी गायब होने की अफवाहों ने श्रद्धालुओं के बीच हलचल मचा दी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में चांदी चोरी होने के दावे किए जा रहे थे, लेकिन मंदिर प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि चांदी चोरी नहीं हुई है। वास्तव में भक्तों द्वारा चढ़ाए जाने वाले केमिकल युक्त इत्र की वजह से चांदी गलकर नष्ट हो रही है। इत्र ने चांदी को किया नुकसान मंदिर गर्भगृह की चौखट पर लगभग साढ़े दस किलो चांदी की परत चढ़ाई गई थी। श्रद्धालु बड़ी आस्था के साथ ठाकुरजी की चौखट और देहरी पर इत्र अर्पित करते हैं। जांच में पता चला कि बाज़ार में मिलने वाले मिलावटी और रासायनिक युक्त इत्र के सीधे संपर्क में आने से चांदी की रासायनिक प्रतिक्रिया हो रही है, जिससे कई जगहों से चांदी पूरी तरह कट गई और नीचे की लकड़ी दिखाई देने लगी। मंदिर के हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी के...