कुशीनगर: 700 छात्रों की बोर्ड परीक्षा रोक के मामले में लिपिक पर मुकदमा दर्ज
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज से 700 छात्रों की बोर्ड परीक्षा रोक के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने लिपिक ज्ञान प्रकाश पाठक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला क्या है
पडरौना नगर स्थित इस कॉलेज से पत्राचार माध्यम के जरिए करीब 700 छात्रों ने बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन किया था। आरोप है कि नियमों को दरकिनार कर परीक्षा फार्म भरे गए। जांच में पाया गया कि छात्रों के प्रमाण पत्रों पर नोडल अधिकारी के स्थान पर लिपिक ज्ञान प्रकाश पाठक ने हस्ताक्षर कर दिए, जिसे गंभीर अनियमितता माना जा रहा है।
छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी
मामले के खुलासे के बाद परीक्षा शुल्क जमा न होने के आधार पर छात्रों के फार्म निरस्त कर दिए गए, जिससे 700 परीक्षार्थियों का एक साल बर्बाद हो गया। अभिभावकों और छात्रों में भारी नाराजगी है। ...










