‘सीडी है तो सार्वजनिक करो?’ यौन शोषण के आरोपों पर अविमुक्तेश्वरानंद बोले- ईश्वर की अदालत पर भरोसा
वाराणसी/प्रयागराज, 23 फरवरी 2026: शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर नाबालिग शिष्यों के यौन शोषण के आरोप के चलते प्रयागराज के झूंसी थाने में FIR दर्ज की गई है। इस मामले ने राजनीतिक और सामाजिक सरगर्मी को जन्म दिया है।
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बयान
वाराणसी में सोमवार को मीडिया से बातचीत में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा:
"हमारा हृदय जानता है कि हम गलत हैं या नहीं। ऊपर ईश्वर भी देख रहा है कि कौन सही है और कौन गलत। जो झूठ है, वह अंत में पता चल ही जाता है। जो कहानी गढ़ी गई है, वह आज नहीं तो कल झूठी साबित होगी।"
उन्होंने कहा कि उनके गुरुकुल में जिन बच्चों का नाम लिया जा रहा है, वे कभी वहां पढ़ने नहीं आए। "वे हरदोई के विद्यालय के छात्र हैं। यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि सीडी है। यह सीडी किस चीज की है, क्यों सार्वजनिक नहीं की जाती?"
"प्रयागराज में हर जगह सीसीटीव...










