यूपी सरकार ने पीलीभीत की तेज-तर्रार एडीएम ऋतु पुनिया को वेटिंग लिस्ट में किया स्थानांतरित
पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में तैनात एडीएम (वित्त एवं राजस्व) ऋतु पुनिया को यूपी सरकार ने पद से हटाकर वेटिंग लिस्ट में डाल दिया है। उन्हें लखनऊ मुख्यालय से अटैच कर दिया गया है।
इस कदम के पीछे प्रमुख वजह मानी जा रही है कि ऋतु पुनिया ने 7 नवंबर को सदर कोतवाली में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। आरोप था कि प्रिंस ने उन्हें बदनाम करने, रंगदारी मांगने और हमला करवाने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस ने 8 नवंबर को प्रिंस गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा, जिससे राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई।
विहिप के प्रांतीय मंत्री राजेश और देंवेंद्र सिंह ने पीलीभीत पहुंचकर प्रशासन पर पक्षपात के आरोप लगाए। बाद में, प्रिंस गौड़ को जेल से जिला अस्पताल स्थानांतरित किया गया और 11 नवंबर को सीजेएम कोर्ट से जमानत मिल गई।
तेज-तर्रार अफसर के रूप में ऋतु पुनिया की ...










