📰 “अरे! कभी हमें भी खुश कर दो…” — महोबा में महिला से दबंगों की अश्लील हरकतें, विरोध करने पर दी गांव छोड़ने की धमकी
महोबा, संवाददाता:उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जिले के चरखारी थाना क्षेत्र के एक गांव में बकरी चराकर लौट रही महिला के साथ दबंगों ने रास्ते में न सिर्फ अश्लील हरकतें कीं बल्कि विरोध करने पर गालियां देकर जान से मारने और गांव से निकालने की धमकी दी। मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
💢 रास्ते में रोका, पैसे का लालच देकर की अश्लील हरकत
घटना 12 अक्टूबर की बताई जा रही है। पीड़िता के अनुसार, जब वह बकरी चराकर घर लौट रही थी, तभी गांव के बाहर जयहिंद पुत्र हरिकिशन अपने एक साथी के साथ बैठा था। दोनों ने महिला का रास्ता रोक लिया और उससे अश्लील टिप्पणियां करते हुए कहा —
“अरे! कभी हमें भी खुश कर दो, एक रात का पांच हजार देंगे…”
महिला ने जब इसका विरोध किया, तो दोनों दबंगों ने गंदी गालियां दीं और धमकाया कि अगर उसने किसी को कुछ बता...










