नोएडा में बुजुर्ग महिला से साइबर ठगी, जालसाजों ने ऐंठे 2.38 करोड़ रुपये
नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में शेयर बाजार में निवेश के नाम पर बुजुर्ग महिला से 2.38 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी महिला को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़कर फर्जी लिंक और खातों के माध्यम से झांसे में ले रहे थे। निवेश पर भारी मुनाफा दिखाने के बाद, पैसे निकालने के प्रयास पर अतिरिक्त शुल्क मांगकर उन्होंने संपर्क तोड़ दिया।
कैसे हुई ठगीसेक्टर-107, लोटस 300 सोसाइटी की 62 साल की सुमन बनर्जी ने बताया कि उन्हें 1 सितंबर को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया। ग्रुप का संचालन प्रवीण पटेल नाम के व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, जिसने खुद को शेयर मार्केट विशेषज्ञ बताया। महिला पर यह प्रभाव पड़ा और उन्होंने निवेश शुरू किया।
ग्रुप में पहले कुछ सदस्य निवेश कर मुनाफा दिखाते रहे, जिससे महिला प्रभावित हुई और 10 अक्टूबर से खुद भी निवेश करने लगी। प्रवीण के सहयोगी क्रिस हार्पर ने महिला को फर्जी बैंक...










