चलती ट्रेन से कूदने से महिला की मौत टिकट विवाद बना हादसे की वजह, रेलवे व्यवस्था पर उठे सवाल
कानपुर/इटावा : पटना से नई दिल्ली जा रही सुपरफास्ट विशेष ट्रेन में बुधवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। टिकट को लेकर टीटीई से विवाद के बाद कानपुर की एक महिला चलती ट्रेन से कूद गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई और यात्रियों में दहशत फैल गई।
मृतका की पहचान कानपुर देहात के पुखरायां स्थित गायत्री नगर निवासी आरती देवी के रूप में हुई है। आरती के पति अजय यादव भारतीय नौसेना में जवान हैं और चेन्नई में तैनात हैं। हादसा दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर साम्हो और भरथना स्टेशन के बीच सुबह करीब 9:30 बजे हुआ।
गलत ट्रेन में चढ़ने से शुरू हुआ विवादसूत्रों के अनुसार, आरती गलती से विशेष ट्रेन में चढ़ गई थी। उसके पास दूसरी ट्रेन का टिकट था। जांच में सामने आया कि टीटीई ने टिकट की जांच के दौरान आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद से आहत होकर...










