सीएम योगी के साथ मंच साझा करते दिखे पूर्व सांसद रमेश चंद तोमर, गाजियाबाद की सियासत में बढ़ी हलचल
गाजियाबाद की राजनीति में लंबे समय से सक्रियता से दूर रहे चार बार के पूर्व सांसद डॉ. रमेश चंद तोमर के एकाएक तेज होती गतिविधियों ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ उनकी बढ़ती नजदीकियां आगामी चुनावों के संदर्भ में बड़ा संकेत मानी जा रही हैं।
योगी से बढ़ती नजदीकी और सियासी संदेश
पिछले कुछ महीनों में तोमर लगातार सुर्खियों में रहे हैं। सितंबर में उन्होंने अपनी पुस्तक ‘भारत की स्वर्णाभा नरेंद्र मोदी’ के विमोचन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी को बुलाकर अपने राजनीतिक विरोधियों को चौंका दिया था। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भी उनकी खुलकर तारीफ की थी, जिसे तोमर की नई राजनीतिक पारी की शुरुआत माना गया।
अब गुरुवार को मुरादनगर के तरुण सागरम तीर्थ में नवनिर्मित गुफा मंदिर के उद्घाटन समारोह में तोमर ने मुख्यमंत्री योगी के स्वागत और मंच व्यवस्था में महत्...










