जयपुर में युवा कांग्रेस और पुलिस में धक्का-मुक्की: CM आवास जाने पर रोक, कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़े
जयपुर। राजस्थान में गहन विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन तेज हो गया है। गुरुवार को राजधानी जयपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री आवास को घेरने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने बैरिकेडिंग और पानी की बौछार कर प्रदर्शनकारियों को फिलहाल काबू में कर लिया।
पुलिस और युवा कांग्रेस में झड़प
यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता SIR मुद्दे पर अपना आक्रोश दिखाते हुए सीएम आवास तक पहुंचने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस ने सुरक्षा को देखते हुए कार्यकर्ताओं के मार्ग को रोका। इस दौरान कई देर तक धक्का-मुक्की और संघर्ष देखा गया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को पीछे हटाने के लिए पानी की बौछार का सहारा लिया।
कांग्रेस का रुख
कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वे अभी नहीं रुके हैं और फिर से सीएम आवास का घेराव करेंगे। इस प्रदर्शन के बारे में यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया...










