राजस्थान के स्कूलों में सांस्कृतिक नवाचार: सप्ताह में एक दिन स्थानीय वेशभूषा में स्कूल आने की छूट
कोटा, राजस्थान। राजस्थान के सरकारी स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के लिए शिक्षा व्यवस्था में नया नवाचार लागू किया गया है। अब सप्ताह में एक दिन छात्रों और स्कूल स्टाफ को स्थानीय वेशभूषा (गहनों को छोड़कर) पहनकर स्कूल आने की अनुमति होगी। यह निर्णय प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने भारत सरकार के प्रस्ताव पर सहमति जताकर लिया है।
नवाचार का उद्देश्य
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्कूलों में सांस्कृतिक जागरूकता और लोक संस्कृति के संरक्षण को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि यह कदम विद्यार्थियों और शिक्षकों में अपने राज्य की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाएगा।
भारत सरकार का प्रस्ताव
भारत सरकार के स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग ने राज्य सरकार को पत्र भेजकर सुझाव दिया था कि सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के छात्र और स्टाफ सप्ताह में एक...










