Monday, April 6

Rajasthan

राजस्थान का सबसे बड़ा फ्रॉड! 3100 करोड़ की ठगी में झुंझुनूं से जुड़े प्रमोटर्स पर रडार, गिरफ्तारी की तैयारी
Rajasthan, State

राजस्थान का सबसे बड़ा फ्रॉड! 3100 करोड़ की ठगी में झुंझुनूं से जुड़े प्रमोटर्स पर रडार, गिरफ्तारी की तैयारी

भरतपुर/झुंझुनूं (पुलकित सक्सेना): राजस्थान में अब तक का सबसे बड़ा कथित निवेश घोटाला उजागर हुआ है। XPO.RU कंपनी द्वारा निवेशकों से लगभग 3100 करोड़ रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है, जो प्रदेश के इतिहास का सबसे बड़ा फ्रॉड माना जा रहा है। भरतपुर पुलिस की कार्रवाई के बाद इस घोटाले के तार अब शेखावाटी क्षेत्र और खासकर झुंझुनूं जिले से जुड़े पाए गए हैं। झुंझुनूं पुलिस ने बख्तावरपुरा निवासी विजय मौर्य समेत कई स्थानीय प्रमोटर्स को रडार पर लिया है। पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने पुष्टि की कि विजय मौर्य ने भरतपुर के लोगों को निवेश कराने में प्रमुख भूमिका निभाई। झुंझुनूं के अन्य प्रमुख नामों में सुजडौला के पूर्व सरपंच सुरेंद्र बरवड़ और सुरेंद्र सैनी शामिल हैं, जो सोशल मीडिया पर खुद को XPO कंपनी के प्रमोटर के रूप में प्रस्तुत करते थे। एसपी उपाध्याय ने बताया कि झुंझुनूं पुलिस भरतप...
राजस्थान को फिल्म डेस्टिनेशन हब बनाने की तैयारी, अक्षय कुमार से मुलाकात के बाद सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान
Rajasthan, State

राजस्थान को फिल्म डेस्टिनेशन हब बनाने की तैयारी, अक्षय कुमार से मुलाकात के बाद सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा बयान

जयपुर। राजस्थान सरकार अब प्रदेश को फिल्म उद्योग के प्रमुख हब के रूप में विकसित करने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने फिल्म अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाकात के बाद साफ कहा कि राज्य में फिल्म शूटिंग की प्रक्रियाओं को आसान बनाया जाएगा और सिंगल विंडो सिस्टम को और प्रभावी किया जाएगा, ताकि फिल्म निर्माण कंपनियों को हर स्तर पर सहयोग मिल सके। सीएम ने जताई मंशा — राजस्थान बनेगा प्रमुख फिल्म डेस्टिनेशन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान के ऐतिहासिक किले, हवेलियां, रेगिस्तानी दृश्य, समृद्ध संस्कृति और विविध लोकेशन फिल्म जगत के लिए आकर्षण का केंद्र हैं। सरकार की कोशिश है कि इन संभावनाओं को संगठित रूप में विकसित किया जाए, ताकि प्रदेश फिल्मकारों की पहली पसंद बन सके। सीएम ने बताया कि शूटिंग की अनुमति, सुरक्षा, प्रशासनिक सहयोग तथा अन्य औपचारिकताओं को सरल और ...
IAS टीना डाबी के जिले में हंगामा! दिशा बैठक में चाय–समोसे पर भड़के सांसद और विधायक, अधिकारियों की लापरवाही पर उठे सवाल**
Rajasthan, State

IAS टीना डाबी के जिले में हंगामा! दिशा बैठक में चाय–समोसे पर भड़के सांसद और विधायक, अधिकारियों की लापरवाही पर उठे सवाल**

राजस्थान के बाड़मेर जिले में आयोजित दिशा (DISHA) बैठक इन दिनों जमकर सुर्खियाँ बटोर रही है। बैठक में सांसद उम्मेदाराम बेनीवाल और शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी अधिकारियों के जवाबों से इतने नाराज़ हुए कि उन्होंने कलेक्टर IAS टीना डाबी की मौजूदगी में खुलकर फटकार लगाई। सोशल मीडिया पर वायरल बैठक के वीडियो ने प्रशासनिक कार्यशैली पर नया सवाल खड़ा कर दिया है। “मीटिंग चाय–समोसा खाने के लिए बुलाई जाती है क्या?”—भड़के भाटी बैठक के दौरान जब विधायक भाटी ने अधिकारियों से जनसमस्याओं को लेकर सवाल किए, तो अधिकारी संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। इससे नाराज होकर भाटी ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा—“क्या यह बैठक चाय–समोसा खाने के लिए बुलाई जाती है? एमपी–एमएलए आए हैं, इसका कोई मतलब भी दिख रहा है?”उनकी बात सुनकर कलेक्टर टीना डाबी और मौजूद अधिकारी भी असहज हो उठे। सांसद बेनीवाल ने भी जताई कड़ी नाराजगी इससे पहले...
राजस्थान में ओपीएस को लेकर खुशखबरी, अब बोर्ड, निगम और यूनिवर्सिटी भी लागू कर सकेंगे योजना
Rajasthan, State

राजस्थान में ओपीएस को लेकर खुशखबरी, अब बोर्ड, निगम और यूनिवर्सिटी भी लागू कर सकेंगे योजना

जयपुर: राजस्थान सरकार ने ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) को लेकर बड़ा फैसला लिया है। अब सरकारी विभागों के अलावा बोर्ड, निगम, यूनिवर्सिटी और स्वायत्त संस्थाएं भी अपने स्तर पर ओपीएस लागू कर सकती हैं। इसके लिए इन संस्थाओं को खुद ही फंड की व्यवस्था करनी होगी, क्योंकि सरकार इस योजना के लिए कोई वित्तीय सहायता नहीं देगी। वित्त विभाग ने स्पष्ट किया है कि पूर्ववर्ती गहलोत सरकार के समय लागू ओपीएस योजना बंद नहीं की जाएगी। 2022 के स्टेट बजट में 2004 या उसके बाद सेवा में शामिल हुए कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना की बहाली की घोषणा की गई थी, जो अक्टूबर 2023 से लागू है। हालांकि, बोर्ड, निगम और स्वायत्त संस्थाओं को लेकर संशय की स्थिति थी, जिसे अब सुलझा दिया गया है। वित्त विभाग के नए सर्कुलर में कहा गया है कि जिन संस्थाओं की वित्तीय स्थिति ठीक नहीं है, वे ओपीएस की जगह एनपीएस लागू कर सकती हैं। वहीं, जिन...
मदन राठौड़ की नई टीम तैयार, राजस्थान बीजेपी की कार्यकारिणी में शामिल हुए 34 नेता
Politics, Rajasthan, State

मदन राठौड़ की नई टीम तैयार, राजस्थान बीजेपी की कार्यकारिणी में शामिल हुए 34 नेता

जयपुर: लंबे समय से लंबित राजस्थान बीजेपी की नई कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को नई कार्यकारिणी की सूची जारी की। इस नई टीम में कुल 34 नेताओं को शामिल किया गया है। उपाध्यक्षों की संख्या में बदलावनई कार्यकारिणी में उपाध्यक्षों की संख्या 10 से घटाकर 9 कर दी गई है। पुनः उपाध्यक्ष बनाए गए हैं मुकेश दाधीच, डॉ. ज्योति मिर्धा और नाहर सिंह जोधा। वहीं, नए उपाध्यक्षों में अलका मूंदड़ा, हकरू माइड़ा, सुरेंद्र पाल सिंह, टीटी बिहारी लाल बिश्नोई और छगन माहुर शामिल हैं। महामंत्री और मंत्री बनाए गएनयी टीम में 4 महामंत्री और 7 मंत्री शामिल किए गए हैं। श्रवण सिंह बगड़ी, कैलाश मेघवाल, भूपेंद्र सैनी और मिथिलेश गौतम को मंत्री बनाया गया है। इसके अतिरिक्त नारायण मीणा, अजीत माडन, अपूर्वा सिंह, आईदान सिंह भाटी, एकता अग्...
11 महीने का मासूम, बेबस मां-बाप और 10 फीट गहरा पानी… भीड़ देखती रही, एक महिला बन गई ‘देवी’
Rajasthan, State

11 महीने का मासूम, बेबस मां-बाप और 10 फीट गहरा पानी… भीड़ देखती रही, एक महिला बन गई ‘देवी’

डूंगरपुर। राजस्थान के डूंगरपुर में बुधवार की सुबह एक ऐसा हादसा हुआ जिसने लोगों को भीतर तक झकझोर दिया—और साथ ही एक महिला के असाधारण साहस ने पूरे प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। बांसवाड़ा–डूंगरपुर हाईवे पर 10 फीट गहरे पानी में एक कार डूब गई, जिसमें एक दंपती और उनका 11 महीने का बेटा फंस गए। चारों ओर खड़ी भीड़ मोबाइल से वीडियो बनाने में लगी थी, तभी 35 वर्षीय सुरता देवी ने बिना एक पल गंवाए पानी में छलांग लगा दी और तीन जिंदगियों को मौत के मुंह से बाहर खींच लाईं। आज पूरा डूंगरपुर उन्हें ‘देवी’ कहकर सलाम कर रहा है। धमाके जैसी आवाज, बाहर दौड़ी सुरता और देखी डूबती कार हादसा सुबह लगभग 10 बजे का था। सरकारी स्कूल के ग्रेड सेकेंड टीचर धर्मेश यादव, पत्नी शिल्पा और 11 महीने के बेटे के साथ शादी समारोह में जा रहे थे। हीरोता गांव के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सीधे सड़क के किनारे बने बड़े पानी ...
गुड न्यूज़: शेखावाटी समेत राजस्थान के 1 दर्जन स्टेशनों से तिरुपति यात्रा हुई आसान, रेलवे ने शुरू की पूजा स्पेशल ट्रेन
Rajasthan, State

गुड न्यूज़: शेखावाटी समेत राजस्थान के 1 दर्जन स्टेशनों से तिरुपति यात्रा हुई आसान, रेलवे ने शुरू की पूजा स्पेशल ट्रेन

झुंझुनूं/सीकर (राजस्थान): रेलवे ने दिसंबर महीने में राजस्थान के लाखों तीर्थयात्रियों के लिए तिरुपति बालाजी की यात्रा आसान कर दी है। उत्तर-पश्चिम रेलवे ने तिरुपति-हिसार वीकली स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है, जो शेखावाटी क्षेत्र सहित राजस्थान के कई जिलों से सीधे तिरुपति बालाजी के दर्शन कराएगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के सीपीआरओ कैप्टन शशि किरण ने बताया कि यह ट्रेन दिसंबर के अंत तक चलेगी। अब तीर्थयात्रियों को तिरुपति जाने के लिए बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं होगी। सीधी ट्रेन सेवा से समय और पैसे दोनों की बचत होगी। ट्रेन का शेड्यूल 07717 तिरुपति से हिसार: 3 दिसंबर से 24 दिसंबर तक, हर बुधवार, कुल 4 ट्रिप। 07718 हिसार से तिरुपति: 7 दिसंबर से 28 दिसंबर तक, हर रविवार, कुल 4 ट्रिप। कोच विवरण: दिसंबर के पहले दो हफ्तों में: 12 थर्ड एसी, 8 सेकंड स्लीपर, 2 पावरकार (कुल 22 कोच) दि...
अब हाइवे नहीं होंगे ‘मदहोश’! राजस्थान हाईकोर्ट ने शराब ठेकों को हटाने का दिया सख्त आदेश
Rajasthan, State

अब हाइवे नहीं होंगे ‘मदहोश’! राजस्थान हाईकोर्ट ने शराब ठेकों को हटाने का दिया सख्त आदेश

जोधपुर (राजस्थान): राजस्थान हाईकोर्ट ने बुधवार को राज्य सरकार को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अब स्टेट और नेशनल हाईवे के किनारे शराब के ठेके नहीं चलेंगे। अदालत ने प्रदेश में हाईवे के 500 मीटर के दायरे में संचालित 1102 शराब की दुकानों को दो महीने के भीतर हटाने का आदेश दिया। जस्टिस डॉ. पुष्पेंद्र सिंह भाटी और जस्टिस संजीत पुरोहित की खंडपीठ ने कहा कि सरकार ने हाईवे को "लिकर-फ्रेंडली कॉरिडोर" बना दिया था, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। चाहे ये ठेके नगरपालिका या शहरी क्षेत्र में ही क्यों न हों, अगर वे हाईवे पर हैं, तो उन्हें हटाना होगा। सरकार की दलील खारिजसुनवाई के दौरान सरकार ने कहा कि ये 1102 ठेके शहरी/नगरपालिका क्षेत्र में आते हैं और इनसे सालाना 2221.78 करोड़ रुपए का राजस्व मिलता है। लेकिन हाईकोर्ट ने इसे सिरे से खारिज कर दिया और कहा कि 2200 करोड़ के लिए लोगों की जान खतरे में नहीं ड...
जयपुर में विवाद: JDA ने भगवान शिव को भेजा अतिक्रमण का नोटिस, 7 दिन में जवाब देने को कहा
Rajasthan, State

जयपुर में विवाद: JDA ने भगवान शिव को भेजा अतिक्रमण का नोटिस, 7 दिन में जवाब देने को कहा

राजधानी जयपुर के वैशाली नगर इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने यहां भगवान शिव मंदिर को ही अतिक्रमण का नोटिस जारी कर दिया है। नोटिस में मंदिर को 7 दिन के भीतर जवाब देने के लिए कहा गया है। इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में गहरा रोष फैल गया है और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने का मामला बन गया है। JDA के अनुसार, वैशाली नगर में सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव है। इस योजना के तहत मंदिर के परिसर को अतिक्रमण मानकर नोटिस जारी किया गया। नोटिस में कोर्ट के आदेश और जोन-7 के उपायुक्त द्वारा उपलब्ध PT सर्वे रिपोर्ट का हवाला दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, मंदिर की बाउंड्री सड़क सीमा के भीतर 1.59 मीटर तक पाई गई, जिसे अतिक्रमण माना गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि नोटिस सीधे भगवान के नाम नहीं भेजा जाना चाहिए था। उनका कहना है कि इसे किसी समिति, ट्रस्ट या जिम्मेदार...
राजस्थान में फिर पाकिस्तान से घुसपैठ, बॉर्डर पार कर युवक गिरफ्तार, वजह सामने आने की प्रतीक्षा
Rajasthan, State

राजस्थान में फिर पाकिस्तान से घुसपैठ, बॉर्डर पार कर युवक गिरफ्तार, वजह सामने आने की प्रतीक्षा

बाड़मेर: पश्चिमी राजस्थान के बॉर्डर इलाकों में पाकिस्तान से घुसपैठ का मामला सामने आया है। बाड़मेर में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तारबंदी पार कर एक पाकिस्तानी युवक राजस्थान में प्रवेश कर गया, जिसे स्थानीय लोगों और सुरक्षा एजेंसियों ने मिलकर पकड़ लिया। 25 वर्षीय युवक हुआ गिरफ्तार जानकारी के अनुसार, यह 25 वर्षीय युवक पाकिस्तानी नागरिक हिंदल पुत्र वर्षो भील, मीठी जिले के नवातला गांव का रहने वाला है। युवक ने बॉर्डर की तारबंदी पार कर भारत में दाखिल होकर एक पशुओं के बाड़े में छिपने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत पहचान लिया और बीएसएफ को सूचना दी। सुरक्षा एजेंसियों ने लिया हिरासत में सूचना मिलते ही बीएसएफ मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लिया। इसके बाद उसे जिला मुख्यालय ले जाया गया, जहां खुफिया एजेंसियां युवक से पूछताछ की तैयारी कर रही हैं। मकसद का पता लगाया जाएगा युवक के प...