यात्रीगण सावधान: कोटा–सिरसा ट्रेन के रूट में अस्थायी बदलाव, जानें कब और किस मार्ग से गुजरेगी ट्रेन
जयपुर/झुंझुनूं। राजस्थान के यात्रियों के लिए रेलवे प्रशासन ने अहम सूचना जारी की है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने तकनीकी कार्यों के चलते कोटा–सिरसा ट्रेन के मार्ग संचालन में अस्थायी बदलाव करने की घोषणा की है। यह बदलाव 4, 6 और 8 दिसंबर को लागू होगा।
क्या है रूट परिवर्तन?
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, ट्रेन अब चूरू–सादूलपुर रूट की बजाय झुंझुनूं रूट से होकर गुजरेगी। यह कदम दूधवा खारा स्टेशन पर चल रहे तकनीकी कार्यों के कारण उठाया गया है।
उत्तर पश्चिम रेलवे सीआरओ शशि किरण ने कहा कि जिन यात्रियों ने पुराने रूट के अनुसार योजना बनाई है, उन्हें स्टेशन पहुंचकर परेशानी न हो, इसलिए समय रहते जानकारी जारी की गई है।
बदले हुए रूट पर ठहराव वाले स्टेशन
अस्थायी रूट में ट्रेन निम्नलिखित स्टेशनों पर रुकेगी:
नवलगढ़
मुकुंदगढ़
झुंझुनूं
चिड़ावा
सूरजगढ़
लोहारू
सामान्य दिनों में यह ट्रेन सप...










