Thursday, May 14

This slideshow requires JavaScript.

‘गोल्डमैन’ कन्हैयालाल खटीक को 5 करोड़ की धमकी, रोहित गोदारा का मामला

चित्तौड़गढ़: राजस्थान में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और रोहित गोदारा के रंगदारी मामले लगातार चर्चा में हैं। ताजा घटना चित्तौड़गढ़ की है, जहां ‘गोल्डमैन’ के नाम से मशहूर कन्हैयालाल खटीक को 5 करोड़ रुपये की रंगदारी की धमकी दी गई।

This slideshow requires JavaScript.

जानकारी के अनुसार, रोहित गोदारा के गुर्गों ने विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल और वॉइस मैसेज के जरिए कन्हैयालाल को धमकाया। धमकी में कहा गया कि अगर 5 करोड़ रुपये नहीं दिए गए, तो वह “सोना पहनने लायक भी नहीं रहेंगे।”

धमकी की दोबारा रिकॉर्डिंग:
पीड़ित ने बताया कि उसी दिन दूसरी बार व्हाट्सएप पर वॉइस रिकॉर्डिंग आई। इस बार फोन करने वाले ने अपने आप को रोहित गोदारा बताया और कहा कि “तेरे पास फिरौती के लिए कॉल आया है। अगर हमारी बात नहीं मानी, तो अंजाम भुगतने के लिए तैयार हो जा।”

‘गोल्डमैन’ कौन हैं?
कन्हैयालाल खटीक चित्तौड़गढ़ के निवासी हैं और ‘गोल्डमैन’ के नाम से जाने जाते हैं। वे हमेशा सोने से लदे रहते हैं, लगभग 3 से साढ़े 3 किलो सोना पहनकर घूमते हैं। पहले सब्जी का ठेला लगाने वाले कन्हैयालाल ने बाद में फल व्यापार शुरू किया और सोने के अपने शौक को पूरा किया। उनके गले में मोटी चेन, हाथों में ब्रेसलेट और उंगलियों में सोने की अंगूठियां हैं।

कन्हैयालाल को राजस्थान का ‘बप्पी लहरी’ भी कहा जाता है। वर्तमान में वे अखिल भारतीय खटीक समाज के राजस्थान कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष हैं। धमकी मिलने के बाद खटीक समाज में रोष व्याप्त है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और प्रशासन से आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।

Leave a Reply