किसानों के लिए आखिरी मौका: 31 दिसंबर तक कराएं गेहूं-चना-सरसों सहित रबी फसलों का बीमा
जयपुर: राजस्थान के किसानों के लिए जरूरी अलर्ट। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत रबी सीजन 2025-26 के लिए फसलों का बीमा कराने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर 2025 है। तय समय तक आवेदन न करने वाले किसान योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे।
कौन-कौन सी फसलों पर मिलेगा बीमा
रबी 2025-26 के अधिसूचित फसलों में गेहूं, जौ, चना, सरसों और तारामीरा शामिल हैं। इसके अतिरिक्त मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत सौंफ, नींबू, आम, टमाटर और तरबूज भी बीमा के दायरे में आए हैं।
बीमित राशि और प्रीमियम
प्रति हेक्टेयर बीमित राशि इस प्रकार तय की गई है:
गेहूं: 91,835 रुपये
जौ: 61,935 रुपये
चना: 80,244 रुपये
सरसों: 1,03,337 रुपये
तारामीरा: 33,813 रुपये
किसानों को केवल 1.5% प्रीमियम देना होगा, शेष राशि केंद्र और राज्य सरकार साझा करेंगे।
केसीसी धारकों को सुविध...










