राजस्थान: साध्वी प्रेमबाईसा की मौत का सस्पेंस गहराया, अंतिम संस्कार का फैसला हुआ तय
जोधपुर: पश्चिमी राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेमबाईसा की मौत के चार घंटे बाद सामने आए कथित ‘सुसाइड नोट’ ने कई नए सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संदर्भ में प्रेमबाईसा के पिता ने सफाई देते हुए कहा है कि इंस्टाग्राम पर पोस्ट उनके स्टाफ के माध्यम से डाली गई थी। पिता के अनुसार, यह प्रेमबाईसा की अंतिम इच्छा थी कि उनका संदेश लोगों तक पहुंचे।
बताया गया है कि प्रेमबाईसा पिछले कुछ दिनों से बीमार थीं। पिता का कहना है कि बुखार के दौरान आश्रम में एक कंपाउंडर ने उन्हें इंजेक्शन लगाया, जिसके पांच मिनट बाद वे बेहोश हो गईं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पिता का यह भी कहना है कि इंजेक्शन के रिएक्शन के कारण उनकी मौत हुई। पुलिस इस घटना की पूरी जांच कर रही है।
सोशल मीडिया पोस्ट और पुराने विवाद का संबंध
प्रेमबाईसा के अंतिम सोशल मीडिया पोस्ट को उनके छह महीने पुराने विव...










