Sunday, June 28

Rajasthan

बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन की हुंकार, कहा– ‘गर्दन कटा सकते हैं, पर पेड़ नहीं कटने देंगे’
Rajasthan, State

बीकानेर में खेजड़ी बचाओ आंदोलन की हुंकार, कहा– ‘गर्दन कटा सकते हैं, पर पेड़ नहीं कटने देंगे’

पश्चिमी राजस्थान में खेजड़ी की कटाई के खिलाफ बीकानेर में आज एक ऐतिहासिक महापड़ाव शुरू हुआ। राजस्थान के राज्य वृक्ष खेजड़ी को सोलर कंपनियों की कुल्हाड़ी से बचाने के लिए हुए इस आंदोलन में हजारों लोग शामिल हुए। आंदोलन की गूंज शहर में इतनी व्यापक रही कि बाजार पूरी तरह बंद रहे और स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी घोषित करनी पड़ी। अधिकारियों और नेताओं की उपस्थिति ने इस महापड़ाव को और बल दिया। आंदोलन में शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी, विधायक अभिमन्यु पूनिया, पूर्व मंत्री भंवर सिंह भाटी और पूर्व विधायक महेंद्र बिश्नोई सहित कई दिग्गज नेता पहुंचे। महेंद्र बिश्नोई ने कहा, “हमने सलमान खान को नानी याद दिला दी थी, तो पेड़ों की कटाई करने वाली कंपनियों के खिलाफ कड़ा कानून और सख्त सजा की जरूरत है।” अभियान में केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से भी हजारों लोग, खासकर...
कमांडो की पीठ, इंस्पेक्टर की टोपी और नदीम की मुस्कान: डीडवाना पुलिस ने जीत लिया लाखों लोगों का दिल
Rajasthan, State

कमांडो की पीठ, इंस्पेक्टर की टोपी और नदीम की मुस्कान: डीडवाना पुलिस ने जीत लिया लाखों लोगों का दिल

डीडवाना (राजस्थान)। आम तौर पर पुलिस का नाम सुनते ही लोगों के मन में खौफ और गंभीरता की छवि उभरती है। लेकिन डीडवाना थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कमांडो ने मानवता और संवेदनशीलता की ऐसी मिसाल पेश की है, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत लिया है। नदीम की छोटी सी ख्वाहिश और बड़ा हौसला मारवाड़ के बालिया गांव के 30 वर्षीय नदीम, जन्म से ही दिव्यांग हैं। न हाथ, न पैर—लेकिन हौसला और जिज्ञासा उनकी उड़ान को रोक नहीं पाई। कुछ दिन पहले गश्त के दौरान उनकी मुलाकात थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कमांडो से हुई। बातचीत में नदीम ने मासूमियत से अपनी इच्छा जाहिर की:"साहब, मैंने कभी पुलिस थाना नहीं देखा, मैं देखना चाहता हूं कि पुलिस कैसे काम करती है।" थाने की सैर और इंस्पेक्टर की कुर्सी राजेंद्र सिंह कमांडो ने नदीम की यह ख्वाहिश तुरंत पूरी की। जब नदीम खुद अंदर नहीं जा पाए, तो थाना प्रभारी ने उन्हें अपनी पीठ प...
बागेश्वर धाम से रविंद्र सिंह भाटी को बुलावा, धीरेंद्र शास्त्री के नेक काम में शामिल होंगे विधायक?
Rajasthan, State

बागेश्वर धाम से रविंद्र सिंह भाटी को बुलावा, धीरेंद्र शास्त्री के नेक काम में शामिल होंगे विधायक?

जयपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले 'सप्तम कन्या विवाह महोत्सव' में इस बार 300 अनाथ और गरीब बेटियों की डोली उठने जा रही है। इस नेक आयोजन के लिए धाम ने राजस्थान के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को विशेष फोन न्योता दिया है। फोन पर हुई खास बातचीत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भाटी को फोन पर न्योता देते हुए कहा, "हमने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी को भी आमंत्रित किया है। आप भी धाम पधारिए और इन बेटियों को आशीर्वाद दीजिए।" राजस्थान की राजनीति और सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से चर्चा में है। 300 बेटियों के 'सार्थक विवाह' का आयोजन इस महायज्ञ में शामिल 300 बेटियों में से: 60 अनाथ हैं 138 के पिता नहीं हैं 28 की मां नहीं हैं 8 दिव्यांग बेटियां 23 ऐसी बेटियां जिनके माता-पिता दिव्यांग हैं पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यह पहल दिखा दी है...
मुकेश भाकर की ‘जस्टिस’ दुल्हनिया: जानिए कौन हैं कोमल मीणा जिन्हें दिल दे बैठे विधायक
Rajasthan, State

मुकेश भाकर की ‘जस्टिस’ दुल्हनिया: जानिए कौन हैं कोमल मीणा जिन्हें दिल दे बैठे विधायक

जयपुर। राजस्थान के लाडनूं विधायक मुकेश भाकर अब कुंवारे नहीं रहेंगे। 9 मार्च को उनकी शादी कोमल मीणा से होने जा रही है, जो सिर्फ एक जीवनसाथी ही नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की मिसाल भी हैं। इस अनूठे संगम में 'जनता की अदालत' और 'कानून की अदालत' एक होने जा रही हैं। कानून की जानकार और न्याय की पहरेदार कोमल मीणा दौसा जिले की लालसोट तहसील के छोटे से गांव खुर्रा की रहने वाली हैं। 2019 बैच की राजस्थान न्यायिक सेवा (RJS) अधिकारी कोमल ने खुद संघर्ष और मेहनत से पहचान बनाई है। जहां विधायक भाकर जनता की अदालत में न्याय करते हैं, वहीं कोमल कानून की अदालत में न्याय करती हैं। जोधपुर से जयपुर तक की शैक्षणिक यात्रा कोमल ने अपनी स्नातक की पढ़ाई जोधपुर से पूरी की और इसके बाद कानून की उच्च शिक्षा के लिए राजस्थान विश्वविद्यालय, जयपुर पहुंचीं। यहां से उन्होंने एलएलएम की डिग्री हासिल की। जज बनने से पहले कोमल ने ...
राजस्थान में दर्दनाक हादसे: जयपुर में मालगाड़ी से छात्रा की मौत, सीकर में कार ने दादी-पोती को कुचला
Rajasthan, State

राजस्थान में दर्दनाक हादसे: जयपुर में मालगाड़ी से छात्रा की मौत, सीकर में कार ने दादी-पोती को कुचला

जयपुर/सीकर। राजस्थान में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। राजधानी जयपुर में मालगाड़ी की चपेट में आने से एक छात्रा और सीकर में तेज़ रफ्तार कार से दादी-पोती की मौत हुई। जयपुर में छात्रा की मौत महेश नगर थाना क्षेत्र में अर्जुन नगर फाटक के पास दोपहर करीब 2:45 बजे यह हादसा हुआ। मृतका सीमा महावर (28), निवासी पृथ्वीपुरा तूंगा, महेश नगर ए-ब्लॉक में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पुलिस के अनुसार, सीमा किसी काम से बाहर गई थी और लौटते समय शॉर्टकट लेते हुए पटरी पार कर रही थी, तभी मालगाड़ी की चपेट में आ गई। सीमा को तुरंत सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित किया। महेश नगर थाना अधिकारी सुरेश यादव ने पुष्टि की कि घटना स्थल पर पुलिस पहुंच गई थी और आवश्यक कार्रवाई की गई। सीकर में दादी-पोती की मौत सीकर जिले के गोविंदगढ़ क्षेत्र, सिंगोद क...
गजब का चोर! चोरी के बाद शराब पी, फिर नोट छोड़ बोला—‘दारू रखते हो तो आलू चिप्स भी रखो’
Rajasthan, State

गजब का चोर! चोरी के बाद शराब पी, फिर नोट छोड़ बोला—‘दारू रखते हो तो आलू चिप्स भी रखो’

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर जिले से चोरी का एक ऐसा अनोखा मामला सामने आया है, जिसने न सिर्फ पीड़ित बल्कि पुलिस को भी हैरान कर दिया है। यहां एक सरकारी इंजीनियर (AEN) के क्वार्टर में चोर ने चोरी तो की, लेकिन जाते‑जाते दीवारों और कागज पर ऐसी ‘डायलॉगबाजी’ लिख गया, जो अब चर्चा का विषय बन गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार AEN सोहन जांगिड़ किसी कार्य से बाहर गए हुए थे। रविवार सुबह जब वे घर लौटे तो क्वार्टर का ताला टूटा मिला और सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोर घर से कीमती सामान समेट ले गया, लेकिन उससे पहले उसने घर में बैठकर महंगी शराब भी पी। चखना नहीं मिला तो हुआ नाराज़ बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद चोर को जब चखना नहीं मिला तो वह नाराज हो गया। जाते‑जाते उसने एक कागज पर लिखा— “दारू रखते हो तो आलू चिप्स भी रखो।” इतना ही नहीं, चोर ने दीवार पर लिपस्टिक से और कागज पर कई मजेदार ...
राजस्थान में पहली बार गर्ल्स सैनिक स्कूल: कर्नल सोफिया, विंग कमांडर व्योमिका जैसी महिलाओं के लिए मार्गदर्शक
Rajasthan, State

राजस्थान में पहली बार गर्ल्स सैनिक स्कूल: कर्नल सोफिया, विंग कमांडर व्योमिका जैसी महिलाओं के लिए मार्गदर्शक

जयपुर। राजस्थान में इस सत्र से दो नए सरकारी बालिका सैनिक स्कूल शुरू हो रहे हैं। बीकानेर और सीकर में स्थापित होने वाले इन स्कूलों में कक्षा 6 में कुल 160 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन विद्यालयों के माध्यम से देश को भविष्य में कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह, स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी, कैप्टन हंसजा शर्मा और सब-लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया जैसी महिला सैन्य अधिकारी मिलेंगी। राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत इन स्कूलों की स्थापना की जा रही है। आवेदन प्रक्रिया और आंकड़े: इन स्कूलों में प्रवेश के लिए करीब 13,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, यानी एक सीट के लिए औसतन 72 छात्राएं दावेदारी कर रही हैं। प्रवेश प्रक्रिया राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार होगी। अंतिम आरक्षण तय होने के बाद ही परीक्षा परिणाम और प्रवेश सूची जारी की जाएगी। आवेदन शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से...
बजट 2026: राजस्थान के विपक्ष ने जताई नाराजगी, हनुमान बेनीवाल बोले- प्रदेश की अनदेखी
Rajasthan, State

बजट 2026: राजस्थान के विपक्ष ने जताई नाराजगी, हनुमान बेनीवाल बोले- प्रदेश की अनदेखी

जयपुर। 1 फरवरी को पेश केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर राजस्थान में विपक्षी नेताओं ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे राजस्थान के लिए निराशाजनक और असंतोषजनक बताया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि देश के सबसे बड़े राज्य राजस्थान का बजट भाषण में कोई उल्लेख नहीं होना प्रदेश के साथ सौतेलेपन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि ERCP, नई रेलवे परियोजनाएं या मेट्रो प्रोजेक्ट की कोई घोषणा नहीं हुई, और गरीब, श्रमिक तथा असंगठित क्षेत्र के लिए कोई बड़ी राहत नहीं दी गई। गहलोत ने इसे 'ऊंची दुकान, फीका पकवान' करार दिया। सचिन पायलट ने कहा कि बजट में युवाओं के रोजगार, महंगाई नियंत्रण, महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और कृषि क्षेत्रों के लिए कोई ठोस योजना नहीं दिखाई दी। उन्होंने इसे चुनावी बजट बताया, जिसमें राजस्थान और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों को नई परियोजनाओं से नजरअंदाज किया गया। नागौर सांसद हनुमान बेनीवा...
1 फरवरी 2026 को राजस्थान के इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी
Rajasthan, State

1 फरवरी 2026 को राजस्थान के इन इलाकों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर जारी है और 1 फरवरी को भी राज्य के कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। राजधानी जयपुर में हल्की बारिश, बादल और कोहरे की संभावना है। पूर्वी क्षेत्रों में मेघगर्जन के साथ ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है, जबकि पश्चिमी और दक्षिणी क्षेत्रों में मौसम साफ और तापमान स्थिर रहने का अनुमान है। जयपुर और आस-पास के जिलों का हाल मौसम विभाग के अनुसार, जयपुर, अजमेर, भरतपुर, कोटा और बीकानेर संभागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। राजधानी जयपुर में सुबह से नमी बढ़ने के कारण हल्की ठिठुरन महसूस हुई। दिन में धूप निकलने से तापमान में मामूली गिरावट आई। मौसम विभाग ने बताया कि जयपुर में बादल छाए रहेंगे और कोहरे की संभावना बनी रहेगी। पूर्वी राजस्थान में ओलावृष्टि की चेतावनी पूर्वी राजस्थान के कुछ जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है। ल...
जैसलमेर से पाक जासूस गिरफ्तार, 5 हजार रुपये में बेच रहा था सेना की गोपनीय जानकारी, बड़े नेटवर्क के खुलासे के संकेत
Rajasthan, State

जैसलमेर से पाक जासूस गिरफ्तार, 5 हजार रुपये में बेच रहा था सेना की गोपनीय जानकारी, बड़े नेटवर्क के खुलासे के संकेत

जैसलमेर। राजस्थान इंटेलिजेंस ने जैसलमेर से एक पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार कर देश की सुरक्षा से जुड़ा गंभीर खुलासा किया है। आरोपी पिछले करीब डेढ़ साल से भारतीय सेना से संबंधित गोपनीय और संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) को भेज रहा था। जांच में सामने आया है कि प्रत्येक टास्क के बदले उसे 5 से 10 हजार रुपये तक की रकम दी जाती थी। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पोकरण के सांकड़ा निवासी झबराराम (28) को 30 जनवरी को जैसलमेर से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद शनिवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। रिमांड के दौरान उससे और भी अहम जानकारियां जुटाए जाने की संभावना जताई जा रही है। मोबाइल से मिले आईएसआई हैंडलर्स से संपर्क के सबूत इंटेलिजेंस अधिकारियों के अनुसार आरोपी के मोबाइल फोन से आईएसआई हैंडलर्स के साथ हुई चै...