Monday, February 2

बागेश्वर धाम से रविंद्र सिंह भाटी को बुलावा, धीरेंद्र शास्त्री के नेक काम में शामिल होंगे विधायक?

जयपुर। महाशिवरात्रि के अवसर पर बागेश्वर धाम में आयोजित होने वाले ‘सप्तम कन्या विवाह महोत्सव’ में इस बार 300 अनाथ और गरीब बेटियों की डोली उठने जा रही है। इस नेक आयोजन के लिए धाम ने राजस्थान के शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी को विशेष फोन न्योता दिया है।

This slideshow requires JavaScript.

फोन पर हुई खास बातचीत

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भाटी को फोन पर न्योता देते हुए कहा, “हमने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी को भी आमंत्रित किया है। आप भी धाम पधारिए और इन बेटियों को आशीर्वाद दीजिए।” राजस्थान की राजनीति और सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से चर्चा में है।

300 बेटियों के ‘सार्थक विवाह’ का आयोजन

इस महायज्ञ में शामिल 300 बेटियों में से:

  • 60 अनाथ हैं

  • 138 के पिता नहीं हैं

  • 28 की मां नहीं हैं

  • 8 दिव्यांग बेटियां

  • 23 ऐसी बेटियां जिनके माता-पिता दिव्यांग हैं

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने यह पहल दिखा दी है कि धाम की दान पेटी में एक-एक रुपया इस नेक काम में उपयोग किया जाएगा। इस बार बेटियों में से कुछ एमपी, यूपी और नेपाल से भी आ रही हैं।

धीरेंद्र शास्त्री स्वयं ‘बाबुल’ की भूमिका निभाकर इन बेटियों का घर बसाएंगे और समाज में महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा का संदेश देंगे। विधायक रविंद्र सिंह भाटी की उपस्थिति इस आयोजन को और भी खास बना देगी।

Leave a Reply