जयपुर में सीएम के इलाके में फायरिंग, RJ-21 कैफे पर कार सवार बदमाशों ने किया धांय-धांय
जयपुर: मानसरोवर के शिप्रापथ स्थित पिंक सिटी के पॉश इलाके में सोमवार शाम को सनसनी फैल गई। सेंट विल्फ्रेड कॉलेज के पास स्थित ‘कैफे आरजे-21’ पर कार सवार बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की। घटना के दौरान कैफे संचालक ऋतिक निठारवाल सुरक्षित रहे, लेकिन इस हमले ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया।
हमला अचानक हुआडीसीपी (साउथ) राजर्षि राज के अनुसार, घटना सोमवार शाम की है। कैफे संचालक ऋतिक निठारवाल अपने काउंटर पर बैठे थे, तभी एक सफेद स्विफ्ट कार में चार बदमाश वहां पहुंचे। कार से उतरते ही उन्होंने ऋतिक को निशाना बनाते हुए फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से कैफे में मौजूद ग्राहक और राहगीर सहम गए और भगदड़ मच गई।
पुरानी रंजिश और रुपयों का विवादपुलिस की प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ कि बदमाश और ऋतिक निठारवाल पुराने परिचित हैं। दोनों पहले रेंटल कार बिजनेस में साझेदार थे। लंबे समय से दोनों पक्षों क...










