Monday, February 2

राजस्थान में पहली बार गर्ल्स सैनिक स्कूल: कर्नल सोफिया, विंग कमांडर व्योमिका जैसी महिलाओं के लिए मार्गदर्शक

जयपुर। राजस्थान में इस सत्र से दो नए सरकारी बालिका सैनिक स्कूल शुरू हो रहे हैं। बीकानेर और सीकर में स्थापित होने वाले इन स्कूलों में कक्षा 6 में कुल 160 सीटें निर्धारित की गई हैं। इन विद्यालयों के माध्यम से देश को भविष्य में कर्नल सोफिया कुरैशी, विंग कमांडर व्योमिका सिंह, स्क्वाड्रन लीडर अवनी चतुर्वेदी, कैप्टन हंसजा शर्मा और सब-लेफ्टिनेंट आस्था पूनिया जैसी महिला सैन्य अधिकारी मिलेंगी।

This slideshow requires JavaScript.

राज्य सरकार की बजट घोषणा 2024-25 के तहत इन स्कूलों की स्थापना की जा रही है।

आवेदन प्रक्रिया और आंकड़े:

  • इन स्कूलों में प्रवेश के लिए करीब 13,000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, यानी एक सीट के लिए औसतन 72 छात्राएं दावेदारी कर रही हैं।
  • प्रवेश प्रक्रिया राज्य सरकार की आरक्षण नीति के अनुसार होगी। अंतिम आरक्षण तय होने के बाद ही परीक्षा परिणाम और प्रवेश सूची जारी की जाएगी।
  • आवेदन शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से 12 से 28 जनवरी तक जमा किए गए थे। 1 से 5 फरवरी 2026 तक किसी भी त्रुटि को ऑनलाइन सुधारा जा सकता था।

चयन परीक्षा और सत्र की जानकारी:

  • प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 8 मार्च 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आयोजित की जाएगी।
  • नया शैक्षणिक सत्र 1 जुलाई 2026 से शुरू होगा।
  • परीक्षा में राज्य के सरकारी और निजी स्कूलों में अध्ययनरत पांचवीं कक्षा की छात्राएं पात्र हैं।

राजस्थान में पहली बार खुल रहे इन बालिका सैनिक स्कूलों से युवतियों को सैन्य करियर में नई दिशा मिलेगी और वे देश की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगी।

 

Leave a Reply