राजस्थान में 5वीं और 8वीं में ऑटो प्रमोशन खत्म, न्यूनतम अंक नहीं लाने पर विद्यार्थी होंगे फेल
जयपुर: राजस्थान की भजनलाल सरकार ने स्कूल शिक्षा में बड़ा बदलाव करते हुए 5वीं और 8वीं कक्षा में ऑटोमेटिक प्रमोशन की व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब इन दोनों कक्षाओं में न्यूनतम अंक नहीं पाने वाले विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा। यह नई व्यवस्था सत्र 2026-27 से लागू होगी।
ड्रॉपआउट कम करने और लर्निंग आउटकम सुधारने का प्रयास:शिक्षा विभाग का कहना है कि ऑटो प्रमोशन के कारण कई छात्र बिना पर्याप्त तैयारी के अगली कक्षा में पहुंच जाते थे। कमजोर आधार के चलते वे पढ़ाई जारी नहीं रख पाते और स्कूल छोड़ देते थे। इस नई व्यवस्था के तहत 5वीं कक्षा में पास होने के लिए प्रत्येक विषय में कम से कम 32 अंक अनिवार्य होंगे। विभाग का उद्देश्य है कि विद्यार्थी बुनियादी स्तर पर आवश्यक ज्ञान और कौशल हासिल करें, ताकि आगे की कक्षाओं में उन्हें कठिनाई न हो।
छात्र, शिक्षक और अभिभावक—तीनों की जवाबदेही तय:शिक...










