राजस्थान में तपाने लगा सूरज, 8 शहरों में तापमान 30 डिग्री के पार जानें पूरे सप्ताह का मौसम पूर्वानुमान
जयपुर: राजस्थान में फरवरी के दूसरे सप्ताह से मौसम का मिजाज बदलने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान लगातार बढ़ रहा है और लोगों को हल्की गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की रिपोर्ट के अनुसार सोमवार को बाड़मेर, जैसलमेर, बीकानेर सहित 8 शहरों में अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया।
दिन में तेज धूप के कारण खुले में रहने वाले लोगों को गर्मी का अहसास हुआ। खासकर दोपहर के समय धूप की तीव्रता अधिक थी।
रात की ठंडक भी हो रही कमजहां दिन का तापमान बढ़ रहा है, वहीं रात की ठंडक में भी कमी आई है। जैसलमेर, फलोदी और बीकानेर में न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हालांकि, पाली में अभी भी रात का तापमान अपेक्षाकृत कम रहा। पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों को छोड़कर अधिकांश जिलों में दिन और रात के तापमान में समान बढ़ोतरी का रुझान देखा गया।
...










