बांदा: डकैती और भ्रष्टाचार के आरोपी सिपाही ने खुद बनाया कोर्ट का फर्जी आदेश, प्रमोशन पा लिया – अब जेल की राह पर
बांदा/खीरी। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में एक सिपाही ने नियमों और कानून की हद पार कर दी। वर्ष 2005 में तैनात रहे सिपाही भाई लाल (वर्तमान में मुख्य आरक्षी, खीरी) ने पुराने भ्रष्टाचार और डकैती के मुकदमों में खुद को दोषमुक्त दिखाने के लिए जाली कोर्ट ऑर्डर तैयार किया। इस फर्जी आदेश के आधार पर उसे प्रमोशन भी मिल गया। अब असलियत सामने आने पर पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी का रास्ता साफ है।
भाई लाल पर लगे आरोप
कोतवाली नरैनी को मिली शिकायत में बताया गया कि भाई लाल पर वर्ष 2005 में धारा 12(2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आईपीसी की धारा 452, 323, 504, 506, 325, 295 और 120बी में केस दर्ज था। विभागीय जांच के दौरान उसने 28 जून 2016 का दोषमुक्ति आदेश सीओ नगर, बांदा को सौंपा और दावा किया कि यह न्यायालय का आदेश है।
फर्जी आदेश का खुलासा
नरैनी थाने और न्यायालय से अपडेट रि...









