जगदीशपुर में आज होगी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ऐतिहासिक कैबिनेट बैठक, तैयारियां अंतिम चरण में
संभाग आयुक्त और आईजी ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
जबलपुर, 18 जुलाई 2026।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में रविवार, 19 जुलाई को भोपाल जिले के ऐतिहासिक ग्राम जगदीशपुर में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक की सभी तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। बैठक को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए शनिवार को भोपाल संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा एवं आईजी (देहात रेंज) रुचि वर्धन ने कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बैठक स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, सौंदर्यीकरण, यातायात प्रबंधन तथा ई-कैबिनेट के लिए आधुनिक तकनीकी व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया। संभाग आयुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बैठक के महत्व को देखते हुए प्रत्येक व्यवस्था पूरी तरह त्रुटिरहित, सुरक्षित एवं समयब...









