Friday, May 29

This slideshow requires JavaScript.

पुणे में स्पा पर पुलिस की रेड, महिला की मौत, मैनेजर घायल

पुणे: पुणे के विमान नगर इलाके में बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे एक हैरान करने वाली घटना हुई। पुलिस की टीम द्वारा रूट्स स्पा पर की गई रेड के दौरान स्पा की एक महिला और मैनेजर पहली मंजिल की खिड़की से कूद गए। इस घटना में महिला की मौत हो गई जबकि स्पा मैनेजर हुसैन शेख गंभीर रूप से घायल हो गए।

This slideshow requires JavaScript.

पुलिस के अनुसार, उन्हें विशेष इनपुट मिलने के बाद स्पा पर छापा मारना पड़ा। रेड के दौरान स्पा में अचानक अफरातफरी मच गई, और भागने की कोशिश में दोनों खिड़की से कूद पड़े। गंभीर चोटों के कारण महिला को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। वहीं, हुसैन शेख का इलाज अभी चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि हुसैन शेख को हाल ही में स्पा का मैनेजर नियुक्त किया गया था। मृत महिला पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। स्पा पर पहले से ही पुलिस की निगरानी थी। पुलिस ने महिला की मौत के कारणों और स्पा के गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है।

डिप्टी कमिश्नर सोमाय मुंडे ने कहा, “हुसैन शेख के खिलाफ गैरकानूनी कामों के लिए केस दर्ज किया गया है और हमारी टीम ने स्पा में तीन महिलाओं को बचाया।”

पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी पहलुओं का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply