Friday, February 27

State

ग्रेटर नोएडा के रेस्तरां में सिलिंडर ब्लास्ट, दो कर्मचारी झुलसे
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा के रेस्तरां में सिलिंडर ब्लास्ट, दो कर्मचारी झुलसे

ग्रेटर नोएडा, 21 फरवरी। ग्रेटर नोएडा वेस्ट के ईकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र स्थित सेक्टर-10 में शुक्रवार दोपहर एक रेस्तरां में गैस सिलिंडर फटने से अफरा-तफरी मच गई। कोको काउंटी सोसायटी के पास मल्टीस्टोरी बिल्डिंग में स्थित नागपाल रेस्तरां में एलपीजी सिलिंडर लीक होने के बाद तेज धमाके के साथ आग लग गई। हादसे में दो कर्मचारी झुलस गए, जबकि भागते समय एक महिला और 17 वर्षीय किशोर घायल हो गए। दोपहर 12:40 बजे हुआ हादसा मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) प्रदीप कुमार चौबे के अनुसार, दोपहर करीब 12:40 बजे फूड प्लाजा में सिलिंडर ब्लास्ट की सूचना मिली। दमकल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गैस सिलिंडर लीक होने से रेगुलेटर में आग लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। तेज धमाके की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और रेस्तरां के शीशे टूट गए। रेस्टोरेंट में मौजूद थे ग्राहक हादसे के स...
जबलपुर के सिहोरा में तनाव के बाद सख्त एक्शन
Madhya Pradesh, State

जबलपुर के सिहोरा में तनाव के बाद सख्त एक्शन

जबलपुर, 21 फरवरी। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा कस्बे में गुरुवार रात मंदिर में आरती और मस्जिद में तरावीह की नमाज के दौरान लाउडस्पीकर को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। पथराव और तोड़फोड़ की घटनाओं के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अब तक 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। आजाद चौक बना तनाव का केंद्र घटना सिहोरा के आजाद चौक क्षेत्र में हुई, जो दोनों समुदायों के धार्मिक स्थलों के कारण संवेदनशील माना जाता है। विवाद बढ़ने पर भीड़ ने पथराव किया और कुछ वाहनों में तोड़फोड़ की। स्थिति नियंत्रण से बाहर होती देख 12 थानों की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। रात में ही पूरे इलाके की बैरिकेडिंग कर अनावश्यक आवाजाही रोक दी गई। ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की। ड्रोन कै...
होली पर घर जाने की चिंता खत्म पटना–पाटलिपुत्र से चलेंगी 21 स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और परिचालन तिथियां
Bihar, State

होली पर घर जाने की चिंता खत्म पटना–पाटलिपुत्र से चलेंगी 21 स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और परिचालन तिथियां

पटना, 21 फरवरी। रंगों के पर्व होली को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। यूपी-बिहार के हजारों लोग जो दूसरे राज्यों में काम करते हैं, वे त्योहार पर घर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में कन्फर्म टिकट न मिलने की समस्या से राहत देने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। दानापुर मंडल के अंतर्गत पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र समेत विभिन्न स्टेशनों से 21 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा। दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान आवागमन सुगम रहे। इन रूटों पर चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें ◼ पुरी – पटना स्पेशल ट्रेन संख्या 08439: पुरी से पटना, 28 फरवरी से 28 मार्च तक, प्रत्येक शनिवार। ट्रेन संख्या 08440: पटना से पुरी, 1 मार्च से 29 मार्च तक, प्रत्येक रविवार। ◼ गोंदिया – पटना स्पेशल ...
ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा 20वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट
State, Uttar Pradesh

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा 20वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र ने दी जान, नहीं मिला सुसाइड नोट

ग्रेटर नोएडा, 21 फरवरी। उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया। बागपत निवासी 23 वर्षीय बीटेक छात्र अर्जुन तोमर ने पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी की 20वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे घटना के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। अंतिम वर्ष का छात्र था अर्जुन अर्जुन तोमर मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बीटेक के अंतिम वर्ष का छात्र था। वह पढ़ाई के सिलसिले में ग्रेटर नोएडा में रह रहा था। बताया जा रहा है कि घटना से कुछ देर पहले वह अपनी बाइक से सोसाइटी परिसर पहुंचा। बाइक पार्क करने के बाद वह लिफ्ट से 21वीं मंजिल तक गया और फिर सीढ़ियों से 20वीं मंजिल पर आकर छलांग लगा दी। लिफ्ट में मौजूद लोगों के अनुसार, अर्जुन उस समय चिंतित और तनावग्रस्त नजर आ रहा था। पुलिस जांच में जुटी सूचना मिलते ...
मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा उलटफेर, 30 से अधिक जिलों में बारिश और ओले
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा उलटफेर, 30 से अधिक जिलों में बारिश और ओले

भोपाल: मध्य प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। 20 फरवरी को राजधानी भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, इंदौर, श्योपुर सहित 30 से अधिक जिलों में बारिश, ओले और तेज आंधी दर्ज की गई। इस वजह से तापमान में गिरावट आई है और ठंड का दौर लौट आया है। शुक्रवार को बारिश और आंधी का यलो अलर्ट आईएमडी ने शुक्रवार के लिए प्रदेश के 17 जिलों में बारिश और गरज—चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है। इन जिलों में विदिशा, रायसेन, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, रीवा, मऊगंज, सतना, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी और मैहर शामिल हैं। आंधी और तेज हवाओं के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। राजधानी भोपाल का मौसम भोपाल में शुक्रवार को आंशिक बादलों वाला मौसम रहेगा। धुंध का असर भी देखने को मिलेगा। हवा की गति 20 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रहेगी। तापमान दिन में अधिकतम 26...
झारखंड में विस्थापन और सिंचाई परियोजनाओं को लेकर उठे सवाल, किसानों व विस्थापितों का इंतजार जारी
Jharkhand, Politics, State

झारखंड में विस्थापन और सिंचाई परियोजनाओं को लेकर उठे सवाल, किसानों व विस्थापितों का इंतजार जारी

रांची: झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को विस्थापितों और किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार चर्चा हुई। विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं और डैम निर्माण से लाखों लोग विस्थापित हुए, लेकिन उन्हें सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ नहीं मिल सका। किसानों और उद्योगों के लिए पानी की असमान उपलब्धता विधायक जयराम कुमार महतो ने बताया कि उद्योगों को डैम से पानी उपलब्ध कराने के लिए एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) तुरंत मिल जाता है, जबकि किसानों को सिंचाई में कई बाधाओं का सामना करना पड़ता है। झारखंड में अब तक 105 बड़ी और मध्यम सिंचाई योजनाओं का कार्य पूरा हुआ है, जिससे करीब 2.5 लाख हेक्टेयर में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हुई। 27 योजनाओं का निर्माण प्रगति पर है और 2029-30 तक 440 हजार हेक्टेयर में अतिरिक्त सिंचाई सुविधा सृजित होने की संभावना है। विस्थापितों का इंतजार सविता महतो ने चांडिल डैम के विस्थापितों की समस्या उ...
बहराइच में प्रसव पीड़ा से तंग महिला ने पेट चाकू से फाड़ा, बची जान, हुई स्वस्थ बेटी की जन्म
State, Uttar Pradesh

बहराइच में प्रसव पीड़ा से तंग महिला ने पेट चाकू से फाड़ा, बची जान, हुई स्वस्थ बेटी की जन्म

बहराइच, 19 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। जिले के नंदवल गांव में रहने वाली 38 वर्षीय ननकई प्रसव पीड़ा सहन नहीं कर पाईं और घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से पेट को चीर डाला। दर्द और हिम्मत का अनोखा संघर्ष गुरुवार सुबह ननकई को अचानक प्रसव पीड़ा हुई। घर में कोई मौजूद नहीं था। लंबे समय तक दर्द सहन करने के बाद जब पीड़ा असहनीय हो गई, तो उन्होंने ऐसा कदम उठाया। आसपास के लोग उनकी चीख सुनकर पहुंचे और दृश्य देखकर दंग रह गए। अस्पताल में सुरक्षित जन्म ननकई की मां के पहुंचने के बाद उन्हें तुरंत फकरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले जाया गया। डॉक्टरों ने महिला की नार्मल डिलीवरी करवाई और ननकई ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पारिवारिक परिस...
मोहन भागवत से मुलाकात में तय हुई यूपी 2027 की रणनीति, योगी, मौर्य और पाठक रहे मौजूद
State, Uttar Pradesh

मोहन भागवत से मुलाकात में तय हुई यूपी 2027 की रणनीति, योगी, मौर्य और पाठक रहे मौजूद

लखनऊ, 19 फरवरी 2026: उत्तर प्रदेश की राजनीति 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में तेजी से जुट गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने गोरखपुर प्रवास के बाद राजधानी लखनऊ में कई शीर्ष नेताओं से मुलाकात की, जिससे प्रदेश में चुनावी रणनीति पर काम शुरू होने के संकेत मिले। सीएम योगी से 40 मिनट की बैठक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निराला नगर स्थित सरस्वती कुंज कार्यालय में मोहन भागवत से करीब 40 मिनट तक चर्चा की। बैठक में प्रदेश की राजनीतिक दिशा, 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सरकार की जनहितैषी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने की रणनीति पर जोर दिया गया। बैठक में अवैध रूप से प्रदेश में रह रहे रोहिंग्या शरणार्थियों के खिलाफ सरकार की कार्रवाई की भी सराहना हुई। संघ प्रमुख ने कानून और सुरक्षा के मुद्दों पर सख्त रुख को आवश्यक कदम बताया। निवेश और औद्योगिक विकास पर चर्चा सीएम...
भोपाल: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया
Madhya Pradesh, State

भोपाल: पीपुल्स यूनिवर्सिटी को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कराया

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित पीपुल्स यूनिवर्सिटी को गुरुवार को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। विश्वविद्यालय के डीन को एक संदिग्ध ई-मेल भेजकर दावा किया गया कि परिसर में सायनाइड (जहर) वाले बम लगाए गए हैं, जो दोपहर 12:15 बजे विस्फोट करेंगे। सूचना मिलते ही विश्वविद्यालय प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर सभी छात्रों, शिक्षकों और स्टाफ को तत्काल परिसर से बाहर निकाल दिया। क्लासरूम, ओपीडी और प्रशासनिक भवन को भी खाली कराया गया। मौके पर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया, जिन्होंने पूरे परिसर की बारीकी से तलाशी ली। पुलिस के अनुसार, ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि ई-मेल कहां से आया, किसने भेजा और कौन सी आईडी या सर्वर का इस्तेमाल हुआ। सूत्रों ने बताया कि धमकी भरे ई-मेल में लिखा गया था, “आपके कॉलेज में सायनाइड पॉइजन वाले बम रखे हैं। ...
सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर 3 लाख रुपये और बाइक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार
State, Uttar Pradesh

सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर 3 लाख रुपये और बाइक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश कर रहे एक 19 वर्षीय नेपाली युवक को 3 लाख भारतीय रुपये और एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया। एसएसबी के अधिकारियों के अनुसार, अलीगढ़वा चौकी पर तैनात जवानों ने युवक को संदिग्ध अवस्था में नेपाल से भारत की ओर आते देखा और उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के बैग से 3 लाख रुपये बरामद हुए और साथ में उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई। पकड़े गए युवक ने अपना नाम साहिद अली फकीर, पुत्र जाकिर अली फकीर, निवासी नेपाल बताया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे और बरामद की गई राशि व मोटरसाइकिल को सीमा शुल्क इकाई ककरहवा, जनपद सिद्धार्थनगर को सुपुर्द किया गया। एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों ज...