
पटना, 21 फरवरी। रंगों के पर्व होली को लेकर ट्रेनों में भीड़ बढ़ने लगी है। यूपी-बिहार के हजारों लोग जो दूसरे राज्यों में काम करते हैं, वे त्योहार पर घर लौटने की तैयारी में जुट गए हैं। ऐसे में कन्फर्म टिकट न मिलने की समस्या से राहत देने के लिए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है। दानापुर मंडल के अंतर्गत पटना जंक्शन, पाटलिपुत्र समेत विभिन्न स्टेशनों से 21 होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा।
दानापुर मंडल के सीनियर डीसीएम अभिनव सिद्धार्थ ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं, ताकि त्योहार के दौरान आवागमन सुगम रहे।
इन रूटों पर चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें
◼ पुरी – पटना स्पेशल
-
ट्रेन संख्या 08439: पुरी से पटना, 28 फरवरी से 28 मार्च तक, प्रत्येक शनिवार।
-
ट्रेन संख्या 08440: पटना से पुरी, 1 मार्च से 29 मार्च तक, प्रत्येक रविवार।
◼ गोंदिया – पटना स्पेशल
-
ट्रेन संख्या 08861: गोंदिया से पटना, 2 मार्च (सोमवार)।
-
ट्रेन संख्या 08862: पटना से गोंदिया, 3 मार्च (मंगलवार)।
◼ पटना – नई दिल्ली स्पेशल
-
ट्रेन संख्या 03293: पटना से नई दिल्ली, 5 मार्च से 15 मार्च तक प्रतिदिन।
-
ट्रेन संख्या 03294: नई दिल्ली से पटना, 6 मार्च से 16 मार्च तक प्रतिदिन।
◼ पटना – चर्लापल्ली स्पेशल
-
ट्रेन संख्या 03253: पटना से चर्लापल्ली, 9 मार्च से 30 मार्च तक, सोमवार व बुधवार।
-
ट्रेन संख्या 03254: चर्लापल्ली से पटना, 11 मार्च से 1 अप्रैल तक, प्रत्येक बुधवार।
-
ट्रेन संख्या 03255: चर्लापल्ली से पटना, 13 मार्च से 3 अप्रैल तक, प्रत्येक शुक्रवार।
◼ शेखपुरा – आनंद विहार स्पेशल
-
ट्रेन संख्या 02397: शेखपुरा से आनंद विहार टर्मिनल, 8 मार्च से 15 मार्च तक, प्रत्येक रविवार।
-
ट्रेन संख्या 02398: आनंद विहार टर्मिनल से शेखपुरा, 9 मार्च से 16 मार्च तक, प्रत्येक सोमवार।
प्रमुख स्टेशनों पर विशेष व्यवस्था
दानापुर मंडल के अंतर्गत दिलदारनगर, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, पाटलिपुत्र, जहानाबाद, नवादा, शेखपुरा, किऊल और झाझा स्टेशनों पर अतिरिक्त चेकिंग स्टाफ, रेल सुरक्षा बल और अन्य कर्मचारियों की तैनाती की गई है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष निगरानी रखी जाएगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे समय से स्टेशन पहुंचें, अपने टिकट और पहचान पत्र साथ रखें तथा अफवाहों पर ध्यान न दें।
