Thursday, February 19

सिद्धार्थनगर: भारत-नेपाल सीमा पर 3 लाख रुपये और बाइक के साथ नेपाली युवक गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर। 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने भारत-नेपाल सीमा पर अवैध रूप से प्रवेश कर रहे एक 19 वर्षीय नेपाली युवक को 3 लाख भारतीय रुपये और एक मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया।

This slideshow requires JavaScript.

एसएसबी के अधिकारियों के अनुसार, अलीगढ़वा चौकी पर तैनात जवानों ने युवक को संदिग्ध अवस्था में नेपाल से भारत की ओर आते देखा और उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक के बैग से 3 लाख रुपये बरामद हुए और साथ में उसकी मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई।

पकड़े गए युवक ने अपना नाम साहिद अली फकीर, पुत्र जाकिर अली फकीर, निवासी नेपाल बताया। पूछताछ में वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया। आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उसे और बरामद की गई राशि व मोटरसाइकिल को सीमा शुल्क इकाई ककरहवा, जनपद सिद्धार्थनगर को सुपुर्द किया गया।

एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों जैसे तस्करी, नशीले पदार्थ, अवैध मुद्रा और मानव तस्करी को रोकने के लिए 43वीं वाहिनी लगातार नाका, पेट्रोलिंग और विशेष अभियान चला रही है।

Leave a Reply