राजस्थान में बोलेरो-बाइक टक्कर, मध्य प्रदेश जा रहे 4 युवकों की दर्दनाक मौत
झालावाड़: राजस्थान के झालावाड़ जिले में शुक्रवार शाम एक भयावह सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुआ। सभी मृतक बाइक पर सवार होकर मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले जा रहे थे।
पुलिस के अनुसार दुर्घटना गंगधार थाना क्षेत्र में शाम लगभग 7:30 बजे हुई। डग-चौमहला रोड पर करनपुरा गांव के पास बोलेरो और बाइक आमने-सामने टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और बाइक पर सवार चारों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
जांच में मृतकों के पास मिले दस्तावेजों से तीन युवकों की पहचान की गई है:
राजपाल, पुत्र परबत सिंह, झांगरिया गांव, थाना सीतामऊ, मंदसौर
जवाहरलाल, पुत्र रामचंद्र, झांगरिया गांव, थाना सीतामऊ, मंदसौर
नरेश, पुत्र कालूलाल, उदयपुर गांव, मंदसौर
चौथे मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है क्योंकि उसके पास...










