यात्री कृपया ध्यान दें: मीरा-भायंदर तक दौड़ेगी मुंबई मेट्रो, दिसंबर में होगा उद्घाटन
मुंबई/अचलेंद्र कटियार। मुंबई मेट्रो के नेटवर्क का विस्तार जल्द ही मीरा रोड और मीरा-भायंदर तक होगा। निर्माणधीन लाइन-9 (रेड लाइन) का काम पूरा होने के बाद ट्रायल रन शुरू किया गया है। महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाइक ने गुरुवार को मीरा रोड में निरीक्षण के दौरान मुंबईकरों और मीरा-भायंदर के लोगों को बड़ी खुशखबरी दी।
कब शुरू होगी मेट्रो सेवा
सरनाइक ने कहा कि दिसंबर के अंत तक दहिसर पूर्व से मीरा रोड तक मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। इस रूट पर अब तक ट्रायल रन सफलतापूर्वक चलाया जा चुका है। मेट्रो शुरू होने के बाद मीरा-भायंदर के लोग सीधे अंधेरी तक सफर कर पाएंगे और अन्य मेट्रो लाइन से एयरपोर्ट और साउथ मुंबई तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
14 साल का इंतजार हुआ पूरा
मीरा रोड क्षेत्र के लोग पिछले 14 सालों से मेट्रो का इंतजार कर रहे थे। सरनाइक ने बताया कि 2009 में उन्होंने मेट्रो का सपना दिखाया...










