बिहार नतीजों के बाद शरद पवार का बड़ा बयान: “कांग्रेस कभी खत्म नहीं होगी, फिर से उभरेगी”
मुंबई।बिहार विधानसभा चुनाव में आरजेडी और कांग्रेस के नेतृत्व वाले महागठबंधन की शिकस्त के बाद राजनीतिक माहौल गर्माया हुआ है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस जल्द ही टूट जाएगी। इस बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता शरद पवार ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि कांग्रेस कभी खत्म नहीं होगी और देश में फिर से अपना अलग मुकाम बनाएगी।
पवार ने कहा- कांग्रेस हमेशा पुनर्जीवित होगी
सोलापुर में स्थानीय चुनावी सभा में शरद पवार ने कहा, “मैं जिस कांग्रेस को समझता हूं, वह खत्म होने वाली कांग्रेस नहीं है। यह पार्टी गांधी-नेहरू के विचारों को मानने वाली है और देश में हमेशा अपनी अलग पहचान बनाए रखेगी। उतार-चढ़ाव आते रहेंगे, लेकिन कांग्रेस फिर से उठ खड़ी होगी।”
उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र के 1957 के स्थानीय चुनाव में कांग्रेस हार गई थी, तब भी कहा गया था कि पार्टी खत्म हो गई ...










