Saturday, June 20

Madhya Pradesh

जबलपुर: महिला डॉक्टर की मौत के बाद 60 करोड़ की संपत्ति सीज, दान पत्र हो सकता है रद्द
Madhya Pradesh, State

जबलपुर: महिला डॉक्टर की मौत के बाद 60 करोड़ की संपत्ति सीज, दान पत्र हो सकता है रद्द

जबलपुर: शहर की एक वरिष्ठ महिला डॉक्टर हेमलता श्रीवास्तव की मौत के बाद उनकी लगभग 60 करोड़ रुपए की संपत्ति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। महिला ने अपने जीवनकाल में एक वीडियो संदेश में आरोप लगाया था कि कुछ लोगों ने धोखे और दबाव में उनकी जमीन हड़पने की साजिश रची है। इस गंभीर आरोप के बाद प्रशासन ने उनकी संपत्ति को कब्जे में ले लिया है। वृद्ध महिला डॉक्टर के परिवार में पहले उनके बेटे डॉ. रचित श्रीवास्तव का 2022 में निधन हो गया था। इसके बाद उनके पति का भी 6 दिसंबर 2024 को देहांत हो गया। महिला के नाम पर राइट टाउन के पॉश इलाके में 25 हजार वर्ग फीट जमीन थी, जिसका बाजार मूल्य लगभग 60 करोड़ रुपए है। जानकारी के अनुसार, डॉ. रचित श्रीवास्तव के दोस्त डॉ. सुमित जैन और उनकी पत्नी प्राची जैन ने 12 फरवरी को 11 हजार वर्ग फीट जमीन अपने नाम रजिस्टर्ड दान पत्र के माध्यम से करवा ली थी। इसके अतिरिक्त वृद्ध महिला न...
मध्य प्रदेश बजट से पहले पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: जानें 5 बड़ी बातें
Madhya Pradesh, State

मध्य प्रदेश बजट से पहले पेश हुआ आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26: जानें 5 बड़ी बातें

भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने विधानसभा में 'आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26' पेश किया, जो राज्य की बजट तैयारी से ठीक पहले आर्थिक स्थिति का विस्तृत विवरण देता है। यह रिपोर्ट 'विकसित मध्यप्रदेश @2047' के लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। सर्वेक्षण में प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि, कृषि क्षेत्र का दबदबा, महिलाओं का सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार और बुनियादी ढांचे में सुधार जैसे पांच मुख्य बिंदुओं को उजागर किया गया है। 1. खेती-किसानी और आय में बढ़ोतरी आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, कृषि मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था का 43.09% योगदान देती है। किसानों की आय बढ़ाने के लिए भावांतर भुगतान योजना लागू है, जो DBT के जरिए मंडी मूल्य और तय मूल्य के अंतर की भरपाई करती है। पशुपालन क्षेत्र में 10.81% की वृद्धि हुई है। सरकार का लक्ष्य है कि 2047 तक मछली उत्पादन 10 लाख मीट्रिक टन तक पहुंचाया जाए। 2. महिलाओं को आ...
योगी के राज में भयमुक्त हुआ यूपी, संत ऋतेश्वर महाराज ने की CM योगी आदित्यनाथ की सराहना
Madhya Pradesh, State

योगी के राज में भयमुक्त हुआ यूपी, संत ऋतेश्वर महाराज ने की CM योगी आदित्यनाथ की सराहना

सतना/चित्रकूट, 17 फरवरी 2026: प्रसिद्ध कथावाचक और आध्यात्मिक गुरु संत ऋतेश्वर महाराज ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जमकर तारीफ की। महाराज ने संतों के बीच चल रहे वैचारिक मतभेदों और देश के सामाजिक कानूनों पर भी अपनी बेबाक राय रखी। भयमुक्त यूपी की सराहना चित्रकूट में प्रवास के दौरान ऋतेश्वर महाराज ने कहा कि योगी आदित्यनाथ एक संत-महंत और कुशल प्रशासक दोनों हैं। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भयमुक्त वातावरण बना है। महाराज ने बताया कि जब कोई सन्यासी सत्ता संभालता है, तो वह राजधर्म का पालन पूरी निष्ठा से करता है। संतों के बीच मतभेद को बताया सकारात्मक हाल के दिनों में संतों के बीच विभिन्न मुद्दों पर बयानबाजी और मतभिन्नता पर महाराज ने कहा, “वादे वादे जायते बोध:”, यानी वाद से ही ज्ञान और तत्व का बोध होता है। उन्होंने इसे विवाद के रूप में नहीं, बल्कि स्...
ग्वालियर का ‘नटवरलाल’ जयपुर से गिरफ्तार, करोड़ों की गाड़ियां कर दीं गायब
Madhya Pradesh, State

ग्वालियर का ‘नटवरलाल’ जयपुर से गिरफ्तार, करोड़ों की गाड़ियां कर दीं गायब

ग्वालियर: ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने करोड़ों की गाड़ियों की धोखाधड़ी करने वाले शातिर ठग हिमाचल शर्मा को जयपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने खुद को पुलिस सब इंस्पेक्टर बताकर शहर के 42 लोगों को झांसे में लिया और उनकी महंगी कार, SUV, ट्रैक्टर, डंपर और ट्रक किराए पर लेकर गायब कर दिए। फर्जी वर्दी में करता था शिकार पटेल नगर सिटी सेंटर का रहने वाला हिमाचल शर्मा पहले भी फर्जी सूबेदार बनकर लोगों को ठगता पकड़ा गया था। इस बार उसने पुलिस सब इंस्पेक्टर की वर्दी पहनकर टूर और ट्रैवल्स संचालकों को अपने जाल में फंसाया। वह वाहनों से GPS सिस्टम भी हटा देता था, जिससे मालिकों को पता न चल पाए। जब गाड़ियों की सर्विस या किराया मांगने पर उसने इंकार किया, तो वह शहर से फरार हो गया। जयपुर में बनाया नया अड्डा शिकायतें बढ़ने पर हिमाचल शर्मा ने जयपुर में अपना नया ठिकाना बना लिया। पुलिस ने पता लगाया कि उसने फरीदाबाद क...
छिंदवाड़ा: टी. राजा सिंह ने ओवैसी बंधुओं पर साधा निशाना, ‘गजवा-ए-हिंद’ की चेतावनी
Madhya Pradesh, State

छिंदवाड़ा: टी. राजा सिंह ने ओवैसी बंधुओं पर साधा निशाना, ‘गजवा-ए-हिंद’ की चेतावनी

छिंदवाड़ा। छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के अवसर पर सोमवार को आयोजित ‘हिन्दू गर्जना रैली’ के समापन समारोह में तेलंगाना के गोशामहल से विधायक टी. राजा सिंह ने हैदराबाद के नेताओं असदुद्दीन ओवैसी और अकबरुद्दीन ओवैसी पर तीखी और आपत्तिजनक टिप्पणियाँ कीं। उन्होंने मंच से उन्हें व्यक्तिगत रूप से अपना ‘साला’ बताया और टीपू सुल्तान के संदर्भ में ओवैसी बंधुओं को हिंदू विरोधी करार दिया। युवाओं को राष्ट्र और धर्म की रक्षा का आह्वानअपने भाषण में राजा सिंह ने युवाओं से राष्ट्र, धर्म और संस्कृति की रक्षा के लिए जागृत रहने का आग्रह किया। उन्होंने लव जिहाद और धर्म परिवर्तन के खिलाफ आवाज उठाने तथा परिवार, धर्म और देश की सुरक्षा का संकल्प लेने की बात कही। उन्होंने ‘जिहाद मुक्त मध्यप्रदेश’ बनाने की मांग दोहराई और प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था की कार्रवाई की सराहना की। जनसंख्या संतुलन और भविष्य को लेकर चेताव...
हमारा काम पर्यावरण बचाना है, जमीन के पट्टे बांटना नहीं: NGT ने भोपाल BMC को फटकार
Madhya Pradesh, State

हमारा काम पर्यावरण बचाना है, जमीन के पट्टे बांटना नहीं: NGT ने भोपाल BMC को फटकार

भोपाल: भोपाल के भोज वेटलैंड की सुरक्षा को लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने सख्त रुख अपनाया है। भदभदा क्षेत्र में तालाब किनारे फैले अतिक्रमण मामले में NGT ने स्पष्ट किया कि उनका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है, न कि जमीन के मालिकाना हक़ का फैसला। स्थानीय विरोध से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई रुकी NGT की भोपाल बेंच ने भोपाल नगर निगम (BMC) के वकील गुंजन चौक्सी द्वारा दायर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) की समीक्षा की। रिपोर्ट के अनुसार 35 अतिक्रमणों में से 9 हटाए गए, लेकिन बाकी मामले स्थानीय लोगों के विरोध और जमीन के मालिकाना हक़ के विवाद के कारण रुके हुए हैं। भोज वेटलैंड एक अंतरराष्ट्रीय महत्व का रामसर स्थल है, जिस पर भोपाल के लोग पानी के लिए निर्भर हैं। यह क्षेत्र जैव विविधता के संरक्षण और शहर की जलवायु सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। NGT ने जोर देकर कहा कि इस तरह के वेटलैंड को अत...
कान्हा टाइगर रिजर्व में नर तेंदुए की इलाज के दौरान मौत
Madhya Pradesh, State

कान्हा टाइगर रिजर्व में नर तेंदुए की इलाज के दौरान मौत

मंडला (आकाश सिकरवार, भोजराज सिंह रघुवंशी) – कान्हा टाइगर रिजर्व के सरही परिक्षेत्र में शनिवार को घायल अवस्था में मिले एक नर तेंदुए की इलाज के दौरान मौत हो गई। वन विभाग और जबलपुर के वन्यजीव विशेषज्ञों ने तेंदुए को बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन रेस्क्यू वाहन में उसे अस्पताल ले जाते समय उसकी सांसें थम गईं। एनीकट नाला के पास मिला घायल तेंदुआ जानकारी के अनुसार, तेंदुआ सरही परिक्षेत्र के दलदला बीट कक्ष क्रमांक 729, एनीकट नाला (बेंदीवारे दलदला वनमार्ग) के पास घायल अवस्था में मिला। गश्ती दल ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया। इसके बाद भुआ बिछिया से वन अमला और जबलपुर स्थित वाइल्डलाइफ और फॉरेंसिक स्कूल की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए का प्राथमिक उपचार किया। पोस्टमार्टम और मौत का कारण तेंदुए का पोस्टमार्टम National Tiger Conservation Authority (NTCA), नई दिल्ली और मुख्य वन्यजीव अभिरक्षक,...
उज्जैन: बाबा महाकाल बने दूल्हा, साल की एक बार हुई भव्य भस्मारती
Madhya Pradesh, State

उज्जैन: बाबा महाकाल बने दूल्हा, साल की एक बार हुई भव्य भस्मारती

उज्जैन (प्रेम सिंह डोडिया, आकाश सिकरवार) – विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि महापर्व का समापन बाबा महाकाल के सेहरा दर्शन के साथ हुआ। 16 फरवरी को भगवान महाकाल को दूल्हे के रूप में सजाया गया और उन्हें पुष्प मुकुट (सेहरा) पहनाया गया। यह साल में केवल एक बार होने वाली विशेष भस्मारती थी, जो दोपहर 12 बजे शुरू होकर दोपहर 2 बजे तक चली। रुद्राभिषेक और पंचामृत से हुआ अभिषेक सुबह 11 ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक किया। इसके बाद पंचामृत और पांच प्रकार के फलों के रस से भगवान का पूजन हुआ। बाबा महाकाल को नए वस्त्र और सप्तधान्य का मुखौटा पहनाया गया। पूजा के दौरान भगवान को चंद्र मुकुट, छत्र, त्रिपुंड और अन्य आभूषणों से भी सजाया गया। पुष्प सेहरा और भोग आरती सप्तधान्य में चावल, खड़ा मूंग, तिल, गेहूं, जौ, साल और खड़ा उड़द शामिल थे। भस्मारती के बाद पुष्पों से बने मुकुट के साथ आ...
डेप्युटी सेक्रेटरी से तीसरी शादी करने वाले IAS अवि प्रसाद की दो पूर्व पत्नियां हैं कलेक्टर, जानिए कौन
Madhya Pradesh, State

डेप्युटी सेक्रेटरी से तीसरी शादी करने वाले IAS अवि प्रसाद की दो पूर्व पत्नियां हैं कलेक्टर, जानिए कौन

भोपाल, 16 फरवरी 2026 – मध्य प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अवि प्रसाद इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में डेप्युटी सेक्रेटरी अंकिता धाकरे से विवाह किया। लेकिन लोग अब जानना चाह रहे हैं कि उनकी दो पूर्व पत्नियां कौन हैं, और वे कहां तैनात हैं। पहली शादी – रिजु बाफना अवि प्रसाद की पहली शादी आईएएस अधिकारी रिजु बाफना के साथ हुई थी। रिजु बाफना 2014 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और मध्य प्रदेश कैडर में तैनात हैं। इस जोड़ी की मुलाकात UPSC की तैयारी के दौरान हुई थी। वर्तमान में रिजु बाफना शाजापुर जिले की कलेक्टर हैं। रिजु बाफना का जन्म 28 सितंबर 1988, छत्तीसगढ़ में हुआ। उनके पिता पत्रकार और मां रेलवे में डॉक्टर थीं। दिल्ली के किराड़ीमल कॉलेज से पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने UPSC की तैयारी शुरू की और 2014 में परीक्षा पास की। शाजापुर के अलावा वे कई जिलों में अपनी स...
धार की ऐतिहासिक भोजशाला पर आज होगी निर्णायक सुनवाई, ASI की 98 दिनों की रिपोर्ट पहली बार होगी सार्वजनिक
Madhya Pradesh, State

धार की ऐतिहासिक भोजशाला पर आज होगी निर्णायक सुनवाई, ASI की 98 दिनों की रिपोर्ट पहली बार होगी सार्वजनिक

इंदौर, 16 फरवरी 2026 – धार की ऐतिहासिक भोजशाला के भविष्य को लेकर आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट की इंदौर बेंच में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) की 98 दिनों की वैज्ञानिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पहली बार खोली और सार्वजनिक की जाएगी। यह सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देशों के तहत हो रही है। सुनवाई की अध्यक्षता जस्टिस विजय कुमार शुक्ला और जस्टिस आलोक अवस्थी की डिविजन बेंच करेंगी। सुप्रीम कोर्ट ने विशेष रूप से यह निर्देश दिया था कि इस मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायाधीशों की डिविजन बेंच द्वारा हो। यह आदेश 'मौलाना कमालुद्दीन वेलफेयर सोसाइटी बनाम हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस' मामले में आया था। ASI की विशेषज्ञ टीम ने किया गहन सर्वे 11 मार्च 2024 को एमपी हाई कोर्ट ने ASI को भोजशाला का नए वैज्ञानिक तरीकों से सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था। इसके बाद ASI की पांच वरिष्ठ अधिकारियों की विशेषज...