Friday, February 13

इंदौर में MBA छात्रा का नग्न शव मिला, तीन दिन पहले वायरल हुआ था अश्लील वीडियो

इंदौर: द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय एमबीए छात्रा का शव उसके क्लासमेट पीयूष धनोतिया के कमरे में नग्न अवस्था में पाया गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था और छात्रा पिछले तीन दिनों से लापता थी।

This slideshow requires JavaScript.

छात्रा की लापता होने की कहानी

जानकारी के अनुसार, छात्रा 10 फरवरी से लापता थी। उस दिन वह आधार कार्ड में सुधार के लिए अपने पिता के साथ घर से निकली थी। पिता ने उसे कलेक्टोरेट के पास छोड़ा था। छात्रा ने अपनी छोटी बहन को बताया कि वह क्लासमेट पीयूष के साथ जन्मदिन की पार्टी में जा रही है और रात 11 बजे तक लौट आएगी। लेकिन वह घर नहीं लौटी और उसका मोबाइल बंद हो गया।

अश्लील वीडियो वायरल

10 फरवरी की रात कॉलेज के वॉट्सएप ग्रुप में छात्रा के मोबाइल से एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट हुआ। वीडियो में छात्रा का चेहरा साफ दिखाई दे रहा था, जबकि युवक का चेहरा इमोजी से ढका हुआ था। अगले दिन कॉलेज प्रशासन ने वीडियो हटाकर छात्रा के पिता को बुलाया। दोनों के मोबाइल फोन बंद होने की वजह से परिजन थाने पहुंचे और गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

पुलिस पर लापरवाही का आरोप

परिजन का आरोप है कि 12 फरवरी को पूरे दिन तलाश के बावजूद पुलिस ने गंभीरता नहीं दिखाई। छात्रा के कमरे तक पहुंचने की कोशिश की गई, लेकिन बाहर ताला देखकर पुलिसकर्मी लौट आए और मकान मालिक को सूचना देने की बात कही।

शव की खोज

शुक्रवार को कमरे से तेज बदबू आने की शिकायत मिली। द्वारकापुरी पुलिस मौके पर पहुंची और ताला तोड़कर अंदर गई, जहां छात्रा का शव मिला। मौके पर एफएसएल टीम भी पहुंची।

परिवार का आरोप

परिवार का आरोप है कि आरोपी युवक ने छात्रा के मोबाइल से उसके स्टेटस पर आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए और फोन में सेव नंबर पर लोगों को भेजा। आरोपी युवक घटना के बाद फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Leave a Reply