Sunday, July 19

Delhi (National Capital Territory)

दिल्ली में नाबालिगों का बढ़ता अपराध: स्ट्रीट क्राइम बन रही संगठित अपराध की पहली सीढ़ी
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में नाबालिगों का बढ़ता अपराध: स्ट्रीट क्राइम बन रही संगठित अपराध की पहली सीढ़ी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नाबालिगों की बढ़ती आपराधिक गतिविधियां अब पुलिस और समाज दोनों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई हैं। हालात यह हैं कि छोटी उम्र के बच्चे अब सिर्फ चोरी या झपटमारी तक सीमित नहीं रह गए, बल्कि धीरे-धीरे संगठित अपराध, ड्रग्स सप्लाई, शराब तस्करी, हथियारों की डिलीवरी, सट्टेबाजी, वसूली और यहां तक कि हत्या जैसी वारदातों में भी शामिल होते जा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई बड़े अपराधी गिरोह और गैंगस्टर नेटवर्क नाबालिगों को “सुरक्षित हथियार” की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं, क्योंकि किशोर न्याय कानून के तहत इन्हें जल्दी जमानत या रिहाई मिल जाती है। यही वजह है कि गैंगस्टर इन्हें आगे कर अपराधों को अंजाम दिलवा रहे हैं। चोरी और स्नैचिंग से शुरू होकर गैंगस्टर नेटवर्क तक पहुंच रहे बच्चे दिल्ली की तंग गलियों से लेकर बाहरी कॉलोनियों तक एक चिंताजनक बदलाव सामने आ रहा है। पुलिस रिकॉर...
पुलिस स्टेशन में चोरी करने पहुंचे चोरों को पड़ा भारी, पांडव नगर थाने में रंगे हाथ पकड़े गए, सीधे जेल रवाना
Delhi (National Capital Territory), State

पुलिस स्टेशन में चोरी करने पहुंचे चोरों को पड़ा भारी, पांडव नगर थाने में रंगे हाथ पकड़े गए, सीधे जेल रवाना

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में चोरी की वारदातों के बीच एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां दो युवक पुलिस स्टेशन में ही चोरी करने की नीयत से पहुंचे, लेकिन उनकी किस्मत ने ऐसा पलटा खाया कि वे सीधे जेल पहुंच गए। यह घटना पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर पुलिस स्टेशन की है, जहां चोरी के प्रयास में दो आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। DFMD मशीन से बैटरी निकाल रहे थे आरोपी पुलिस के अनुसार यह घटना 11 फरवरी की है। शाम करीब 4:30 बजे दो युवक थाने में पहुंचे और पीछे रखे डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (DFMD) उपकरण के साथ छेड़छाड़ करने लगे। उसी दौरान थाने में तैनात एक महिला कांस्टेबल की नजर उन पर पड़ी। उसने तुरंत हेड कांस्टेबल को सूचना दी। जब पुलिसकर्मी पीछे पहुंचे तो उन्होंने देखा कि DFMD डिवाइस जमीन पर खोलकर रखे गए थे और उनमें से बैटरियां निकाली जा रही थीं। जांच में यह भी सामने आया कि य...
10वीं की परीक्षा से एक दिन पहले एडमिट कार्ड को लेकर साकेत के एपीजे स्कूल में हंगामा, अभिभावकों का प्रदर्शन
Delhi (National Capital Territory), State

10वीं की परीक्षा से एक दिन पहले एडमिट कार्ड को लेकर साकेत के एपीजे स्कूल में हंगामा, अभिभावकों का प्रदर्शन

नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा शुरू होने से ठीक एक दिन पहले राजधानी दिल्ली के साकेत स्थित एपीजे स्कूल के बाहर सोमवार को उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया, जब तीन छात्रों के एडमिट कार्ड रोके जाने का मामला सामने आया। नाराज अभिभावक दिनभर स्कूल के बाहर डटे रहे और प्रदर्शन करते हुए एडमिट कार्ड जारी करने की मांग करते रहे। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल ने कथित रूप से मनमानी फीस न देने के कारण 10वीं कक्षा के दो छात्रों और 12वीं कक्षा के एक छात्र का एडमिट कार्ड रोक लिया। अभिभावकों ने इसे बच्चों का मानसिक उत्पीड़न बताते हुए कहा कि परीक्षा से ठीक पहले ऐसा कदम छात्रों को अनावश्यक तनाव में डालने जैसा है। अभिभावकों का आरोप: फीस विवाद के चलते बच्चों को परेशान किया जा रहा प्रदर्शन कर रहे अभिभावकों ने बताया कि उनका स्कूल से फीस को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि वे फीस जमा करने की कोशिश ...
दिल्ली में फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 30 के पार पहुंचा, घरों में चलने लगे पंखे
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में फरवरी में ही मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी, पारा 30 के पार पहुंचा, घरों में चलने लगे पंखे

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में फरवरी खत्म होने से पहले ही गर्मी ने दस्तक दे दी है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी के चलते अब लोगों को मार्च-अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास होने लगा है। हालात ऐसे हैं कि कई घरों में पंखे चलने लगे हैं, जबकि लोगों ने स्वेटर और गर्म कपड़े पहनना भी काफी हद तक छोड़ दिया है। सोमवार को दिल्ली में इस मौसम में पहली बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी में अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री अधिक है। पिछले 5 वर्षों में फरवरी में सबसे जल्दी 30 पार मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले पांच वर्षों में यह पहली बार हुआ है जब फरवरी में इतनी जल्दी तापमान 30 डिग्री से ऊपर पहुंचा है। इससे पहले 11 फरवरी 2021 को तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। वहीं, फरवरी 2025 में महीने के अंतिम स...
वसंत कुंज में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर छोड़ वाहन चालक फरार
Delhi (National Capital Territory), State

वसंत कुंज में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर छोड़ वाहन चालक फरार

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में तेज रफ्तार भारी वाहनों का कहर लगातार जारी है। वसंत कुंज इलाके में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर मिक्सर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि युवक डंपर के नीचे आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी चालक डंपर को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान राजीव (27 वर्ष) के रूप में हुई है, जो महरौली का निवासी बताया जा रहा है। पीसीआर कॉल के बाद मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह 11:44 बजे पीसीआर कॉल के जरिए सूचना मिली कि चर्च रोड स्थित बंदर फार्म के सामने एक बाइक सवार युवक ट्रक की चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही वसंत कुंज साउथ थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर पुलिस ने देखा कि बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में सड़क पर पड़ी थी और युवक गंभीर रूप से घायल हालत में पास ही पड़ा हुआ था। अस्पताल में डॉक्टरों ने ...
दिल्ली में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, DDA की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 की समय सीमा बढ़ी
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली में घर खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, DDA की प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 की समय सीमा बढ़ी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में अपना घर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। दिल्ली विकास प्राधिकरण (DDA) ने लोगों की मांग को देखते हुए प्रीमियम हाउसिंग स्कीम 2026 के तहत आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब इच्छुक आवेदक इस योजना में 20 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। DDA की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, इस योजना के तहत दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 582 फ्लैट्स उपलब्ध कराए गए हैं। इनमें HIG, MIG, LIG, जनता और EHS कैटेगरी के फ्लैट शामिल हैं। यह पूरी प्रक्रिया ई-ऑक्शन के माध्यम से संपन्न की जाएगी। कार और स्कूटर गैराज भी योजना में शामिल DDA ने बताया कि इस स्कीम में केवल फ्लैट ही नहीं, बल्कि कार और स्कूटर के लिए गैराज भी शामिल किए गए हैं। यह योजना 6 जनवरी 2026 को लॉन्च की गई थी, लेकिन अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण कई लोगों ने आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के लिए अतिरिक्त समय की म...
दिल्ली पुलिस का रैंकिंग अपडेट: बदरपुर थाना बना नंबर-1, शाहदरा और बाड़ा हिंदू राव को नंबर 2 और 3
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली पुलिस का रैंकिंग अपडेट: बदरपुर थाना बना नंबर-1, शाहदरा और बाड़ा हिंदू राव को नंबर 2 और 3

नई दिल्ली, 14 फरवरी 2026: राजधानी दिल्ली में क्राइम कंट्रोल और पुलिस सर्विस की परफॉर्मेंस के मामले में साउथ-ईस्ट जिले का बदरपुर थाना इस साल नंबर-1 रहा। वहीं, शाहदरा पुलिस स्टेशन दूसरे और नॉर्थ जिले का बाड़ा हिंदू राव थाना तीसरे नंबर पर रहा। यह अवॉर्ड दिल्ली पुलिस की रेजिंग डे परेड में 16 फरवरी को दिए जाएंगे। बदरपुर का प्रदर्शन बदरपुर थाना की यह टॉप रैंकिंग ऑपरेशन अघात-I, II और III की वजह से मिली, जिसमें ऑर्गनाइज़्ड क्राइम और लोकल अपराधों पर प्रभावी रोक लगाई गई। शानदार प्रदर्शन के चलते जिले के 9 अफसरों को आउट-ऑफ-टर्न प्रमोशन और 29 कर्मचारियों को असाधारण कार्य के लिए पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा, 18 कर्मचारियों को कमिश्नर के कमेंडेशन रोल के लिए चुना गया। शाहदरा थाना लगातार टॉप तीन में दिल्ली पुलिस के अनुसार, शाहदरा थाना लगातार दूसरे साल टॉप तीन में शामिल रहा। इसकी रैंकिंग कई पैरामीटर ...
जनकपुरी हादसा: दिल्ली जल बोर्ड के ठेकेदार की लापरवाही उजागर
Delhi (National Capital Territory), State

जनकपुरी हादसा: दिल्ली जल बोर्ड के ठेकेदार की लापरवाही उजागर

नई दिल्ली, 14 फरवरी 2026: जनकपुरी इलाके में हुए एक दर्दनाक बाइक हादसे की पुलिस जांच में ठेकेदार की गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, जिस खुदाई वाली जगह पर बाइक सवार गिरकर मौत का शिकार हुआ, वहाँ सावधानी के कोई संकेतक बोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं लगाए गए थे। पुलिस रिपोर्ट में खुलासा जांच अधिकारी ने अदालत में बताया कि दिल्ली जल बोर्ड (DJB) के ठेकेदार और उनके मजदूरों ने खुदाई वाली साइट पर कोई एहतियाती उपाय नहीं अपनाए, जिससे हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के लिए CCTV फुटेज का भी विश्लेषण किया गया, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि साइट पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई थी। दो गिरफ्तार, तीन अधिकारी सस्पेंड पुलिस ने इस हादसे में शामिल सब-कॉन्ट्रैक्टर राजेश प्रजापति और मजदूर योगेश को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वहीं, डीजेबी के तीन अधिकारियों को सस्पेंड ...
जन्मदिन की खुशी हुई मातम में बदली: 19 वर्षीय छात्र की सड़क हादसे में मौत
Delhi (National Capital Territory), State

जन्मदिन की खुशी हुई मातम में बदली: 19 वर्षीय छात्र की सड़क हादसे में मौत

नई दिल्ली, 14 फरवरी 2026: राजधानी में बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए निकले 19 वर्षीय छात्र मानव की मथुरा रोड स्थित मोदी मिल फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में मानव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त मोहम्मद साद (21) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा कैसे हुआ पुलिस के अनुसार, मानव और साद रात में बर्थडे सेलिब्रेशन के लिए स्कूटी से जा रहे थे। फ्लाईओवर पर ट्रक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। घायल छात्रों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मानव को मृत घोषित किया। साद की हालत अभी गंभीर बनी हुई है। ट्रक और ड्राइवर की जानकारी ट्रक हरियाणा के बादली से नागपुर जा रहा था और उसमें किराने का सामान लदा था। पुलिस ने 32 वर्षीय ड्राइवर जाहुल को गिरफ्तार कर लिया है। ड्राइवर ने दावा किया कि उसके पास ड्राइविंग लाइसेंस और गाड़ी का इंश्योरेंस है, ...
दिल्ली के ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: तांत्रिक ने उगले 8 हत्याओं के राज
Delhi (National Capital Territory), State

दिल्ली के ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा: तांत्रिक ने उगले 8 हत्याओं के राज

नई दिल्ली, 14 फरवरी 2026: दिल्ली के पीरागढ़ी इलाके में कार के अंदर एक महिला सहित तीन लोगों की हत्या के सनसनीखेज मामले में गिरफ्तार तांत्रिक कमरुद्दीन उर्फ बाबा (72) ने पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। आरोपी के अनुसार, उसने अब तक 8 हत्याओं को अंजाम दिया है, जिनमें से 6 पहले ही पुलिस से लिंक हो चुकी हैं और 2 की तलाश जारी है। वारदात का तरीका पुलिस के अनुसार, आरोपी हत्या के लिए सल्फास, नींद की गोलियां और कोल्ड ड्रिंक का घातक मिश्रण इस्तेमाल करता था। वह अपनी हर मुलाकात के लिए लोगों से 7,000 रुपये चार्ज करता था और लोगों को जिन्न के माध्यम से 'समाधान' का झांसा देता था। घर और फिरोजाबाद के ठिकानों पर पुलिस छापेमारी में उसे तंत्र-मंत्र की किताबें, जिन्न बुलाने के मंत्र और सिंदूर बरामद हुआ। पुलिस से बचने की कोशिश जब पुलिस लोनी, गाजियाबाद में उसके ठिकाने पर पहुंची, तो तांत्रिक 17 फीट की दीव...