Thursday, June 11

This slideshow requires JavaScript.

दिल्ली-NCR में बढ़ी ठंड, कोहरे के कारण ट्रेनें लेट, पहाड़ों की हवा ने कम किया प्रदूषण

 

This slideshow requires JavaScript.

 

नई दिल्ली: दिल्ली और NCR में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। नए साल की शुरुआत कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है और न्यूनतम तापमान में भी गिरावट जारी है।

 

आईएमडी के अनुसार, राजधानी में इस सप्ताह मौसम ठंडा और शुष्क बना रहेगा। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री दर्ज किया गया। पालम में अधिकतम तापमान महज 15.3 डिग्री और आया नगर में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रहा। आने वाले दिनों में भी अधिकतम तापमान 15 से 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

 

कोहरे का असर और ट्रेनें लेट:

ठंड और घने कोहरे के कारण सोमवार को दिल्ली आने-जाने वाली कई मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें लेट हुईं। रेलवे के अनुसार दोपहर 12 बजे तक करीब 12 ट्रेनें 30 मिनट से लेकर लगभग तीन घंटे तक देरी से चल रही थीं। यह लेटलतीफी दिल्ली, गाजियाबाद, पलवल, रेवाड़ी, मथुरा, मेरठ, अंबाला और प्रयागराज रूट पर स्पष्ट देखी गई।

 

पहाड़ी हवाओं ने कम किया प्रदूषण:

राजधानी में प्रदूषण का स्तर सोमवार को सामान्य से खराब रहा। हालांकि पहाड़ों से आ रही ठंडी बफीली हवाओं ने हवा को साफ किया और राजधानी के 9 स्टेशनों पर AQI सामान्य स्तर पर पहुंच गया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार दिल्ली का AQI 244 रहा। विशेषज्ञों के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों में प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ सकता है।

 

जनवरी: ठंड और प्रदूषण का मिश्रण:

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जनवरी का पहला पंद्रह दिन दिल्ली में सबसे ठंडा होता है। इस साल भी अधिकतम तापमान सामान्य से कम 17.6 डिग्री के करीब रहा। जनवरी में न्यूनतम तापमान अक्सर 1 से 5 डिग्री तक पहुंच जाता है। वहीं प्रदूषण के मामले में जनवरी राजधानी का तीसरा सबसे प्रदूषित महीना माना जाता है।

 

मौसम विभाग ने लोगों को चेतावनी दी है कि ठंड और कोहरे के चलते सतर्क रहें और ट्रेन यात्रा के दौरान देरी के लिए समय का ध्यान रखें।

 

Leave a Reply