Thursday, June 11

This slideshow requires JavaScript.

दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा 53वां वर्ल्ड बुक फेयर, 35 देशों की भागीदारी, एंट्री मुफ्त

 

This slideshow requires JavaScript.

नई दिल्ली: 10 जनवरी से प्रगति मैदान (भारत मंडपम) में 53वां नई दिल्ली वर्ल्ड बुक फेयर आयोजित किया जाएगा। यह मेले भारतीय सेना के 75 साल के गौरवमयी सैन्य इतिहास को समर्पित है। मेले में इस बार 35 देशों की भागीदारी होगी।

 

मुफ्त एंट्री और 600 से अधिक कार्यक्रम:

नैशनल बुक ट्रस्ट के डायरेक्टर युवराज मलिक के अनुसार, पुस्तक प्रेमियों और युवा वर्ग को पढ़ने की संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से इस बार मेले में एंट्री पूरी तरह मुफ्त रखी गई है। 10 से 15 जनवरी तक चलने वाले इस मेले में पुस्तक विमोचन, बहुभाषी कविता पाठ, ‘कविता रात्रि’, सेमिनार और कई अन्य 600 से अधिक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

35 देशों की भागीदारी:

कतर विशिष्ट अतिथि और स्पेन फोकस देश के रूप में शामिल होंगे। रूस, यूएई, सऊदी अरब, ईरान, जापान, पोलैंड, अर्जेंटीना, लिथुआनिया और डोमिनिकन गणराज्य सहित कुल 35 देशों की भागीदारी होगी। पहली बार विदेशी सरकारी एजेंसियों के डायरेक्टर और बड़े पदाधिकारी भी वर्ल्ड बुक फेयर में शामिल होंगे।

 

शौर्य और बुद्धिमत्ता @75:

करीब 1,000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के इस विशेष स्टॉल में भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना के साहस, बुद्धिमत्ता और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को प्रदर्शित किया जाएगा। इसमें 1947 से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की सेना की उपलब्धियों को इंटरैक्टिव कहानियों, पुस्तकें, प्रदर्शनियों और फिल्मों के माध्यम से दर्शाया जाएगा। 21 परमवीर चक्र पुरस्कार विजेताओं को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

 

बच्चों के लिए विशेष मंडप:

करीब 750 वर्ग मीटर में ‘किड्ज एक्सप्रेस’ में कहानी सुनाना, रंगमंच, वैदिक गणित, कार्टून बनाना और बुक डिजाइनिंग जैसी रचनात्मक वर्कशॉप आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा कला और शिल्प, मिट्टी के बर्तन बनाना, लोक कला, सेल्फी जोन, बाल लेखकों की बैठकें और अंतरराष्ट्रीय लेखकों के साथ संवाद भी होंगे।

 

पुस्तक प्रेमियों के लिए यह मेला पढ़ाई और संस्कृति का उत्सव साबित होगा, जहां हर उम्र के लोग शामिल होकर ज्ञान और रचनात्मकता का आनंद ले सकते हैं।

 

Leave a Reply