3,200 करोड़ के शराब घोटाले में EOW ने IAS निरंजन दास की कमाई का खुलासा, सातवीं चार्जशीट दाखिल
रायपुर: छत्तीसगढ़ के 3,200 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बुधवार को सातवीं चार्जशीट कोर्ट में पेश की। इस चार्जशीट में सबसे बड़ा नाम तत्कालीन आबकारी आयुक्त और सचिव IAS निरंजन दास का है। जांच में पता चला है कि निरंजन दास ने अपनी तीन साल की पोस्टिंग में कम से कम 16 करोड़ रुपये की अवैध कमाई की।
EOW के अनुसार, निरंजन दास को हर महीने 50 लाख रुपये तक की हिस्सेदारी मिलती थी, जो उन्होंने अपने और रिश्तेदारों के नाम अचल संपत्तियों में निवेश की।
चार्जशीट में कुल छह आरोपी
सातवीं चार्जशीट में कुल छह आरोपितों की अवैध कमाई का विवरण शामिल किया गया है। अब तक इस मामले में कुल 50 आरोपितों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश हो चुका है। जांच में सामने आया कि निरंजन दास ने आबकारी नीति और विभागीय निविदाओं में हेरफेर कर विशेष व्यक्तियों और सिंडिकेट को लाभ पहुंचाया।
सरकार ...










