चर्चित डीएसपी कल्पना वर्मा विवाद में नया मोड़—सीसीटीवी फुटेज आया सामने, अधिकारी ने आरोपों को बताया फेक
छत्तीसगढ़ की चर्चित अधिकारी डीएसपी कल्पना वर्मा और व्यापारी दीपक टंडन के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। व्यापारी ने डीएसपी पर दो करोड़ रुपये की ठगी, कीमती गहने, कार और होटल अपने नाम कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, डीएसपी ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए उन्हें फेक और मानहानिकारक बताया है।
सीसीटीवी फुटेज से बढ़ा विवाद, NBT पुष्टि नहीं करता
व्यापारी दीपक टंडन ने पहले व्हाट्सऐप चैट पेश किए थे और अब दावा किया है कि उनके पास सीसीटीवी फुटेज भी है, जिसमें डीएसपी कल्पना वर्मा के साथ उनकी मौजूदगी दिख रही है।नवभारतटाइम्स.कॉम इन वायरल चैट या फुटेज की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करता।
डीएसपी का पलटवार—‘यह पिता और व्यापारी के बीच का लेन-देन विवाद’
डीएसपी कल्पना वर्मा ने आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट कहा कि पूरा मामला उनके पिता और व्यापारी दीपक टंडन के बीच चल रहे पुर...










