Saturday, July 18

This slideshow requires JavaScript.

6 अगस्त को लॉन्च होगी ‘सद्वार्ता’ एवं ‘SDNA’ की राष्ट्रीय डिजिटल न्यूज़ फ़ीड सेवा, देशभर के मीडिया हाउस को मिलेगी निःशुल्क RSS Feed सुविधा

नई दिल्ली। डिजिटल मीडिया जगत के लिए एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए Luniya Vinayak Group of Companies आगामी 6 अगस्त को अपनी राष्ट्रीय डिजिटल समाचार सेवा सद्वार्ता (SD News Agency – हिंदी) एवं SDNA (SD News Agency – English) का औपचारिक शुभारंभ करने जा रहा है।

This slideshow requires JavaScript.

इस सेवा के माध्यम से देशभर के हिंदी एवं अंग्रेज़ी भाषा के डिजिटल मीडिया हाउस, न्यूज़ पोर्टल एवं ऑनलाइन समाचार प्लेटफ़ॉर्म निःशुल्क RSS Feed एवं Source Link के माध्यम से अपने पोर्टल पर समाचारों का स्वतः (Automatic) प्रकाशन कर सकेंगे। इसके लिए किसी भी मीडिया संस्थान को किसी अन्य समाचार एजेंसी अथवा डिजिटल कंटेंट प्रदाता को भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी।

सद्वार्ता के माध्यम से हिंदी समाचार तथा SDNA के माध्यम से अंग्रेज़ी समाचार उपलब्ध कराए जाएंगे। समाचार सेवा में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य, जिला एवं स्थानीय स्तर की खबरों के साथ भारत के 28 राज्यों एवं सभी केंद्र शासित प्रदेशों का व्यापक समाचार कवरेज शामिल रहेगा।

मीडिया हाउस को प्रतिदिन निम्न श्रेणियों की समाचार सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी—

  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय समाचार
  • राज्य एवं स्थानीय समाचार
  • राजनीति
  • अपराध एवं न्यायालय
  • शिक्षा
  • खेल
  • मनोरंजन
  • व्यापार एवं अर्थव्यवस्था
  • पर्यटन (Tour & Travel)
  • धर्म एवं आध्यात्म
  • लेख एवं विशेष आलेख
  • प्रेरणादायक एवं सकारात्मक समाचार
  • प्रशासनिक एवं सरकारी अपडेट
  • अन्य महत्वपूर्ण समसामयिक समाचार

इस पहल का उद्देश्य देश के छोटे एवं मध्यम डिजिटल मीडिया संस्थानों को आर्थिक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाना है, ताकि उन्हें समाचार सामग्री प्राप्त करने के लिए महंगी एजेंसी सेवाओं या डिजिटल सोर्स लिंक पर निर्भर न रहना पड़े।

Luniya Vinayak Group of Companies के निदेशक डॉ. विनायक अशोक लुनिया जैन ने बताया कि हमारा लक्ष्य भारत के छोटे एवं उभरते डिजिटल मीडिया हाउस को विश्वसनीय, तेज एवं निःशुल्क समाचार सेवा उपलब्ध कराना है। प्रथम चरण में राष्ट्रीय भाषा हिंदी के लिए ‘सद्वार्ता’ तथा अंतरराष्ट्रीय भाषा अंग्रेज़ी के लिए ‘SDNA’ सेवा प्रारंभ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आगामी कुछ महीनों में संस्था गुजराती, मराठी सहित देश की लगभग 14 प्रमुख भाषाओं में भी अपनी समाचार सेवाओं का विस्तार करेगी, जिससे भारत के विभिन्न भाषाई क्षेत्रों के मीडिया संस्थानों को उनकी मातृभाषा में प्रमाणिक समाचार उपलब्ध हो सकें।

यह पूर्णतः आधुनिक डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म होगा, जहाँ पंजीकृत मीडिया हाउस को RSS Feed, Source Link एवं Automatic News Distribution Service पूर्णतः निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

इच्छुक डिजिटल मीडिया हाउस, न्यूज़ पोर्टल एवं ऑनलाइन समाचार प्लेटफ़ॉर्म आज ही सद्वार्ता एवं SDNA के साथ अपना निःशुल्क पंजीकरण कर इस सेवा का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

डॉ. लुनिया ने यह भी बताया कि समाचार एजेंसी के शुभारंभ के बाद समूह शीघ्र ही डिजिटल मीडिया संस्थानों के लिए एक राष्ट्रीय डिजिटल विज्ञापन एजेंसी (Digital Media Advertising Network) भी प्रारंभ करेगा, जिससे मीडिया हाउस को समाचारों के साथ-साथ विज्ञापन एवं राजस्व के नए अवसर भी प्राप्त होंगे।

Leave a Reply