नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार: हिडमा के बाद अब देवजी की बारी, संगठन में सिर्फ छह बड़े चेहरे बचे
नक्सलवाद की कमर लगभग टूट चुकी है। बस्तर से लेकर सीमावर्ती राज्यों तक सुरक्षा बलों के लगातार अभियानों ने माओवादी संगठन को हिला कर रख दिया है। शीर्ष नेतृत्व के एक-एक चेहरों को जवानों ने निशाना बनाया है। मादवी हिडमा के खात्मे के बाद अब संगठन की टॉप लेवल लीडरशिप में सिर्फ छह बड़े नक्सली बचे हैं। इनमें से सबसे बड़ा नाम देवजी का है, जो इस समय सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर नंबर-1 टारगेट है।
छह बड़े नक्सली लीडर ही बचे
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव और ऑपरेशंस के कारण अब शीर्ष नेतृत्व में केवल छह प्रमुख नक्सली कार्यकर्ता बचे हैं—
देवजी
गणपति
संग्राम
उदय
गणेश उइके
अनल दा
इनमें से कई अलग-अलग राज्यों में छिपने पर मजबूर हैं। निरंतर दबाव की वजह से उनके संगठनात्मक ढांचे में भारी गिरावट आई है।
देवजी: सुरक्षाबलों का अगला बड़ा टारगेट
हिडमा के बाद सबसे खतरनाक ...










