पटना में चोरों का तांडव: ज्वेलरी शॉप की दीवार तोड़ उड़ाए लाखों के गहने, CCTV का DVR भी ले गए
पटना: बिहार की राजधानी पटना में अपराधियों के हौसले फिर बुलंद दिखे। रानीतालाब थाना क्षेत्र के पतुत चौक स्थित एक ज्वेलरी शॉप में बीती रात अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने उड़ा लिए। शातिर चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों का DVR भी अपने साथ ले जाकर अपनी पहचान छिपा दी।
दुकान मालिक रजनीश कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार शाम को उन्होंने रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने दुकान की पिछली दीवार टूटी देखी और तुरंत उन्हें इसकी जानकारी दी। दुकान खोलते ही अंदर का दृश्य देखकर हर कोई दंग रह गया।
चोरों ने दुकान के लॉकर और ताले तोड़ते हुए चांदी के पायल, बिछिया, सिक्के, अंगूठियां, सोने की चेन, झुमके, नोज़ पिन सहित अन्य कीमती आभूषण चोरी कर लिए। खास बात यह है कि शादी के सीजन को देखते हुए ग्राहकों के ऑर्डर पर भारी मात्रा में गहने तैयार रखे ग...










