गोपालगंज अटल हत्याकांड: माले नेता जितेंद्र पासवान और साथी को उम्रकैद, कोर्ट ने सुनाया सख्त फैसला
गोपालगंज, 14 फरवरी 2026 – बिहार के गोपालगंज जिले में 2 दिसंबर 2021 को हुए चर्चित अटल पांडेय हत्याकांड में भाकपा माले नेता और इनौस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पासवान और उनके साथी श्रीराम भगत को जिला जज-12, धीरज कुमार मिश्र की अदालत ने दोषी करार दिया है। कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास (उम्रकैद) की सजा सुनाई और प्रत्येक पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। जुर्माना न भरने की स्थिति में एक साल की अतिरिक्त सश्रम सजा भी काटनी होगी।
साथ ही अदालत ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को निर्देश दिया है कि पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की राशि निर्धारित की जाए। फैसला आते ही पुलिस ने दोनों दोषियों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।
अटल हत्याकांड की पृष्ठभूमि
यह मामला विजयीपुर थाना क्षेत्र के कोरैया गांव का है। जमीन विवाद के चलते दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान लखनऊ में पढ़ रहे छात्र अटल पांडे...










