Sunday, February 1

Bihar

बिहार मंत्रिमंडल: 19 पुराने चेहरे इस बार नहीं बने मंत्री, जानिए कौन-कौन हैं
Bihar, Politics, State

बिहार मंत्रिमंडल: 19 पुराने चेहरे इस बार नहीं बने मंत्री, जानिए कौन-कौन हैं

पटना/ऋषिकेश नारायण सिंह। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के बाद बने नीतीश कुमार कैबिनेट में पुराने कई चेहरों को मंत्री बनने का मौका नहीं मिला। कुल 19 ऐसे नेता हैं, जो पिछली सरकार में मंत्री थे और इस बार भी उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन नई सूची में उनका नाम नहीं शामिल हुआ। मुख्य चेहरे जो मंत्री नहीं बने रेणु देवी (BJP) – उपमुख्यमंत्री रह चुकीं, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग की पूर्व मंत्री। नीतीश मिश्रा (BJP) – उद्योग विभाग के पूर्व मंत्री। जीवेश कुमार (BJP) – श्रम संसाधन और सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व मंत्री। प्रेम कुमार (BJP) – गया से 9 बार विधायक, पूर्व मंत्री, अब विधानसभा अध्यक्ष बनने की संभावना। नीरज सिंह बब्लू (BJP) – PHED विभाग के पूर्व मंत्री। केदार प्रसाद गुप्ता (BJP) – पंचायती राज विभाग के पूर्व मंत्री। कृष्णनंदन पासवान (BJP) – गन्ना उद्योग विभाग के पूर्व मंत्र...
रिकॉर्ड तोड़ जीत का इनाम: औराई विधायक रमा निषाद बनीं मंत्री, विरासत को मिली नई पहचान
Bihar, Politics, State

रिकॉर्ड तोड़ जीत का इनाम: औराई विधायक रमा निषाद बनीं मंत्री, विरासत को मिली नई पहचान

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में औराई सीट से बीजेपी विधायक रमा निषाद ने रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल कर राजनीतिक सुर्खियां बटोरीं। बुधवार को उन्होंने बिहार कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। बड़े नेताओं की मौजूदगी में आयोजित इस शपथ ग्रहण समारोह ने उनके राजनीतिक करियर को नई पहचान और मजबूती दी। प्रचंड जीत से बनीं मंत्री की दावेदार रमा निषाद ने महागठबंधन के प्रत्याशी भोगेन्द्र सहनी को 57 हजार से अधिक मतों के अंतर से हराकर अपनी पहली जीत दर्ज की। यह शानदार जीत उन्हें बिहार चुनाव में शीर्ष तीन सबसे अधिक वोटों से जीतने वाली विधायकों में शामिल कर देती है। इस प्रचंड जीत के बाद ही नीतीश कुमार की नई सरकार में उन्हें संभावित मंत्री के रूप में देखा जा रहा था। मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि रमा निषाद का राजनीतिक परिवार लंबे समय से बिहार राजनीति में सक्रिय रहा है। वह मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के प...
रिकॉर्ड तोड़ जीत का इनाम: औराई विधायक रमा निषाद बनीं मंत्री, विरासत को मिली नई पहचान
Bihar, State

रिकॉर्ड तोड़ जीत का इनाम: औराई विधायक रमा निषाद बनीं मंत्री, विरासत को मिली नई पहचान

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में औराई सीट से रिकॉर्ड मतों के अंतर से जीत हासिल करने वाली बीजेपी विधायक रमा निषाद बुधवार को मंत्री पद की शपथ ले लीं। इस शपथ ग्रहण समारोह में बड़े नेताओं की मौजूदगी ने उनके राजनीतिक करियर को मजबूती और नई पहचान दी। प्रचंड जीत ने खोला मंत्री बनने का रास्ता रमा निषाद ने अपने पहले विधानसभा चुनाव में ही महागठबंधन के प्रत्याशी भोगेन्द्र सहनी को 57 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया। यह जीत इतनी शानदार थी कि वह बिहार चुनाव में शीर्ष तीन सबसे अधिक वोटों से जीतने वाली विधायकों में शामिल हो गईं। इस ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें नीतीश कुमार की नई सरकार में मंत्री के रूप में संभावित माना जा रहा था। मजबूत राजनीतिक पृष्ठभूमि रमा निषाद की राजनीतिक जड़ें बहुत मजबूत हैं। वह मुजफ्फरपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी और पूर्व केंद्रीय मंत्री कैप्टन जय न...
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने गमछा लहराकर भरा जोश, झुककर किया आभार
Bihar, State

नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी ने गमछा लहराकर भरा जोश, झुककर किया आभार

पटना। बिहार में इतिहास रचते हुए नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और कई राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहे। पीएम मोदी का देसी अंदाज शपथ ग्रहण समारोह समाप्त होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी का देसी अंदाज देखने को मिला। उन्होंने मंच से गमछा लहराया, जिससे समारोह में मौजूद लोग उत्साह और जोश से भर उठे। इसके अलावा, उन्होंने जनता के सामने कई बार झुककर आभार और नमन किया। मंच पर उत्साह और सौहार्द मंच पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार बातचीत करते नजर आए। इस प्रचंड जीत से दोनों नेता उत्साहित दिखे। चुनावी प्रचार के दौरान भी पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को भाई बतात...
नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बेटे निशांत ने दी बधाई
Bihar, Politics, State

नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, बेटे निशांत ने दी बधाई

पटना। बिहार में आज एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। इस मौके पर नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे। बेटे निशांत ने दी बधाई नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा,"नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री बने हैं। मैं जनता और पूरे एनडीए परिवार को बधाई देता हूं। हमने पहले भी वादे पूरे किए हैं और अब भी करेंगे।" निशांत ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने एक बार फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व और एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है। उन्होंने यह भी कहा कि एनडीए अपने विकास के एजेंडे को पूरी ईमानदारी से पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। मंत्रिमंडल में शामिल हुए अन्य नेता शपथ ग्रहण समारोह में कुल 25 नेताओं ने मंत्री...
बिहार में नई सरकार के चार मंत्री, राजनीति और पद दोनों विरासत में मिली
Bihar, Politics, State

बिहार में नई सरकार के चार मंत्री, राजनीति और पद दोनों विरासत में मिली

पटना। बिहार विधानसभा की नई तस्वीर अब साफ़ और स्पष्ट हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नई सरकार में युवाओं के साथ अनुभवी नेताओं को भी स्थान मिला है। इस बार मंत्रिमंडल में कुछ ऐसे चेहरे शामिल हैं, जिन्हें राजनीति और मंत्री पद दोनों ही विरासत में मिले हैं। चार मंत्रियों की खास विरासत 1. श्रेयसी सिंह जमुई से बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह दूसरी बार लगातार विधानसभा चुनाव जीतकर मंत्री बनी हैं। वह पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत दिग्विजय सिंह की बेटी हैं।श्रेयसी सिंह अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज भी रह चुकी हैं और कई पदक जीतकर देश का नाम रौशन कर चुकी हैं। 2020 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा और अब दूसरी बार बिहार सरकार में मंत्री पद संभाल रही हैं। 2. संतोष कुमार सुमन दूसरा नाम संतोष कुमार सुमन का है। वह केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के बेटे हैं। उनके पिता नीतीश कुमार के नेतृत्व में 2014 मे...
नीतीश कैबिनेट में जातीय संतुलन पर जोर: दो यादव, दो कुशवाहा… किस जाति से मिले कितने मंत्री? पूरी लिस्ट देखें
Bihar, Politics, State

नीतीश कैबिनेट में जातीय संतुलन पर जोर: दो यादव, दो कुशवाहा… किस जाति से मिले कितने मंत्री? पूरी लिस्ट देखें

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ बीजेपी के सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के दौरान कुल 23 मंत्रियों को शामिल किया गया। नई सरकार में नीतीश कुमार ने जातीय संतुलन और सोशल इंजीनियरिंग को प्राथमिकता देते हुए सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया है। सवर्ण वर्ग: भूमिहार, राजपूत, ब्राह्मण और कायस्थ को जगह नीतीश मंत्रिमंडल में सवर्ण जातियों से कई महत्वपूर्ण चेहरे शामिल किए गए हैं: भूमिहार: विजय कुमार सिन्हा (भाजपा) विजय चौधरी (जदयू) राजपूत: लेशी सिंह (जदयू) संजय टाइगर (भाजपा) श्रेयशी सिंह (भाजपा) ब्राह्मण: मंगल पांडेय (भाजपा) कायस्थ: नितिन नवीन (भाजपा) पिछड़ा वर्ग: यादव और कुशवाहा को प्रमुख स्थान एनडीए सरकार में पिछड़े ...
बिना चुनाव लड़े दीपक प्रकाश बने बिहार सरकार में मंत्री, उपेंद्र कुशवाहा की ‘डबल पॉलिटिक्स’ ने किया कमाल
Bihar, Politics, State

बिना चुनाव लड़े दीपक प्रकाश बने बिहार सरकार में मंत्री, उपेंद्र कुशवाहा की ‘डबल पॉलिटिक्स’ ने किया कमाल

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नए मंत्रिमंडल के गठन में एक हैरान करने वाला राजनीतिक मोड़ सामने आया है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश को बिना चुनाव लड़े ही मंत्री बना दिया गया। यह फैसला न केवल राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है, बल्कि इसे उपेंद्र कुशवाहा की दूरगामी रणनीति का परिणाम माना जा रहा है। अंतिम समय में बदला समीकरण सूत्रों के मुताबिक, आरएलएम कोटे से मंत्री पद के लिए पहले कुशवाहा की पत्नी और सासाराम से विधायक स्नेहलता के नाम की चर्चा चल रही थी। लेकिन शपथ ग्रहण से ठीक पहले समीकरण अचानक बदल गया और मंत्री पद दीपक प्रकाश की झोली में डाल दिया गया। उपेंद्र कुशवाहा की दोहरी राजनीतिक डील एनडीए में सीट बंटवारे के दौरान उपेंद्र कुशवाहा की नाराजगी किसी से छिपी नहीं थी। बताया जाता है कि इसी नाराजगी के बीच उनकी केंद्रीय गृह मंत्री ...
नौ साल की जेल, मंत्री पद का ऑफर ठुकराया, पेट्रोल पंप लेने से इंकार…
Bihar, Politics, State

नौ साल की जेल, मंत्री पद का ऑफर ठुकराया, पेट्रोल पंप लेने से इंकार…

पूर्वांचल के लौह पुरुष सरजू पांडेय की अदम्य कहानी स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही, किसान आंदोलन के प्रखर नेता और ईमानदारी की मिसाल—सरजू पांडेय। आज उनकी 106वीं जयंती पर पूरा गाजीपुर उन्हें नमन कर रहा है। वह एक ऐसे नेता थे जिन्होंने 30 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में न खुद के लिए संपत्ति जोड़ी, न ही सत्ता का कोई आकर्षण स्वीकार किया। स्वतंत्रता संग्राम में 42 साल की सजा, 9 साल जेल में बिताए जिला मजिस्ट्रेट के 4 अगस्त 1973 के प्रमाणपत्र के अनुसार, सरजू पांडेय ने साढ़े तीन साल कैद और 15 बेतों की सजा झेली गाजीपुर, बस्ती, वाराणसी और लखनऊ की काल कोठरियों में रहे आज़ादी के बाद भी विभिन्न राजनीतिक मुकदमों में 6 साल और जेल में बिताए कुल मिलाकर उन्होंने 9 साल का कठिन कारावास झेला, लेकिन उनके इरादों और संघर्ष की लौ कभी कमजोर नहीं पड़ी। मंत्री पद और पेट्रोल पंप तक ठुकरा दिया केंद्...
बिहार चुनाव में SIR का दिलचस्प ट्रेंड: 5 में से 4 सीटों पर NDA की जीत, जहां सबसे ज्यादा और सबसे कम नाम डिलीट हुए
Bihar, Politics, State

बिहार चुनाव में SIR का दिलचस्प ट्रेंड: 5 में से 4 सीटों पर NDA की जीत, जहां सबसे ज्यादा और सबसे कम नाम डिलीट हुए

नई दिल्ली, ब्यूरो — बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) से जुड़े चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जहां-जहां मतदाता सूची से सबसे ज्यादा और सबसे कम नाम हटाए गए, उन 5 में से 4 सीटों पर एनडीए ने शानदार जीत दर्ज की है। - महिला वोटिंग और SIR—दोनों ने दिखाया अलग ट्रेंड अक्सर माना जा रहा था कि महिलाओं को मिलने वाली डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम का सीधा फायदा एनडीए को मिला, लेकिन आंकड़े बताते हैं कि जहां सबसे ज्यादा महिला वोटिंग हुई, वहां AIMIM ने भी तीन सीटें जीतीं—कोचाधामन, बायसी और अमौर।यह बताता है कि महिला मतदान का प्रभाव सिर्फ एक पार्टी तक सीमित नहीं रहा। JDU ने ठाकुरगंज सीट जीती, जहां 90% महिलाओं ने मतदान किया, वहीं BJP ने प्राणपुर में जीत दर्ज की, जहां 89% महिला वोटिंग हुई। SIR में सबसे ज्यादा नाम हटे, वहां भी NDA का दबदबा बिहार चुनाव मे...