Sunday, February 1

Bihar

Bihar, Politics, State

एक्सक्लूसिव: नीतीश कुमार सरकार में लगभग तय हुए विभाग जानिए किस मंत्री को मिल सकता है कौन-सा मंत्रालय

पटना।नई सरकार के शपथग्रहण के बाद अब बिहार की सियासत का सबसे बड़ा सवाल यही है—किस मंत्री को कौन-सा विभाग मिलेगा? आधिकारिक घोषणा भले अभी बाकी हो, लेकिन NBT के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक विभागों का खाका शपथ वाले दिन ही लगभग तैयार कर लिया गया है। अब बस अंतिम मुहर लगनी बाकी है। क्या विभागों का बंटवारा हो चुका है? सूत्र बताते हैं कि किस पार्टी के खाते में कौन-सा विभाग जाएगा, यह लगभग तय है। कौन सा विभाग किस मंत्री को मिलेगा, इस पर अंतिम चर्चा जारी है। बिहार की राजनीति के मौसम वैज्ञानिक जानते हैं—यहां अनुमान अक्सर सच साबित होते हैं। जदयू के खाते में संभावित विभाग सीएम नीतीश कुमार के पास हमेशा की तरह ये प्रमुख मंत्रालय रहने तय माने जा रहे हैं: गृह विभाग सामान्य प्रशासन जदयू कोटे में जिन विभागों पर लगभग सहमति: मंत्रिमंडल सचिवालय निगरानी निर्वाचन जल संस...
सासाराम की जनता में नाराजगी की लहर – स्नेहलता को मंत्री न बनाने पर उठे सवाल “यह जनता के फैसले का अपमान है”
Bihar, State

सासाराम की जनता में नाराजगी की लहर – स्नेहलता को मंत्री न बनाने पर उठे सवाल “यह जनता के फैसले का अपमान है”

सासाराम। नीतीश कुमार की नई कैबिनेट में जहां 10 नए चेहरों को जगह मिली, वहीं रोहतास जिले की सासाराम सीट से पहली बार विधायक बनीं स्नेहलता कुशवाहा को मंत्री पद न मिलने से पूरे इलाके में गहरा असंतोष पनप रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सासाराम ने वर्षों बाद एक महिला प्रतिनिधि को मौका दिया था, लेकिन कैबिनेट विस्तार में उनके नाम को शामिल न करके जनता की उम्मीदों को ठेस पहुंचाई गई है। “हमने बदलाव के लिए वोट दिया, निराशा हाथ लगी” सासाराम के लोगों का कहना है कि उन्होंने स्नेहलता को इसलिए चुना था ताकि 47 साल बाद एक बार फिर उनका क्षेत्र राज्य कैबिनेट में अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज करा सके। लेकिन अंतिम क्षण में उनका नाम हटाकर एक ऐसे नेता को मंत्री बनाया गया जिसे लोग “अनुभवहीन” बता रहे हैं। कई स्थानीय लोग इसे वंशवाद की राजनीति बताते हुए कह रहे हैं—“जनता के फैसले का सम्मान नहीं किया गया, यह सासा...
लेशी सिंह, श्रेयसी सिंह और रमा निषाद को मिल सकते हैं अहम विभाग, दो नामों पर लगभग मुहर तय
Bihar, Politics, State

लेशी सिंह, श्रेयसी सिंह और रमा निषाद को मिल सकते हैं अहम विभाग, दो नामों पर लगभग मुहर तय

पटना।बिहार विधानसभा चुनाव में महिलाओं ने रिकॉर्ड मतदान कर इतिहास रचा, लेकिन नई सरकार के मंत्रिमंडल में महिला प्रतिनिधित्व उम्मीद से कम रहा। गुरुवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में कुल तीन महिलाओं—लेशी सिंह, रमा निषाद और श्रेयसी सिंह—ने मंत्री पद की शपथ ली। कुल मंत्रियों में यह संख्या सिर्फ 11% के करीब है, लेकिन माना जा रहा है कि इन्हें महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। पहली महिला मंत्री—लेशी सिंह जदयू की वरिष्ठ और छह बार की विधायक लेशी सिंह को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सबसे भरोसेमंद साथियों में गिना जाता है। पिछली सरकार में वे खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री थीं।उन्हें एक बार फिर मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने से कयास है कि लेशी सिंह को इस बार समाज कल्याण विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। वे पहले भी इस विभाग का नेतृत्व कर चुकी हैं।लेशी ने कहा,“सीएम ने मुझ पर दोबारा भरोस...
KK फैक्टर ने नीतीश को फिर बनाया ‘सीटों का शहंशाह’, कुर्मी-कुशवाहा ने दिलाया 100% इंक्रीमेंट
Bihar, State

KK फैक्टर ने नीतीश को फिर बनाया ‘सीटों का शहंशाह’, कुर्मी-कुशवाहा ने दिलाया 100% इंक्रीमेंट

पटना।बिहार की राजनीति में एक बार फिर वही दृश्य लौट आया है, जिसने करीब ढाई दशक पहले नीतीश कुमार को सत्ता के केंद्र में पहुंचाया था। गुरुवार को जब नीतीश कुमार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे थे, उसी वक्त आंकड़े बता रहे थे कि कुर्मी-कुशवाहा गठजोड़, यानी KK फैक्टर, ने उन्हें विधान सभा में ऐतिहासिक बढ़त दिला दी है। जदयू ने इस चुनाव में पिछली बार की तुलना में 100% अधिक सीटें जीतीं—2020 के 43 से सीधे 85। कुर्मी-कुशवाहा का अभूतपूर्व समर्थन 243 सदस्यीय नई विधानसभा में कुर्मी समुदाय के 25 और कुशवाहा (कोइरी) समुदाय के 26 विधायक चुनकर आए हैं। 2020 में यह संख्या क्रमशः 10 और 16 थी। वहीं ईबीसी (अति पिछड़ा वर्ग) विधायकों की संख्या भी 29 से बढ़कर 35 हो गई है।सवर्ण विधायक भी इस बार मजबूत उपस्थिति दिखा रहे हैं—63 से बढ़कर 72। राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि कुर्मी-कुशवाहा समुदाय का यह संगठ...
मोकामा दियारा का कुख्यात ‘नीरज बॉस’ गिरफ्तार, बिहार पुलिस का ‘हाफ एनकाउंटर’—25 साल बाद खौफ का अंत
Bihar, State

मोकामा दियारा का कुख्यात ‘नीरज बॉस’ गिरफ्तार, बिहार पुलिस का ‘हाफ एनकाउंटर’—25 साल बाद खौफ का अंत

मोकामा दियारा में दो दशक से अधिक समय तक दहशत का पर्याय बने कुख्यात अपराधी नीरज सिंह उर्फ नीरज बॉस को आखिरकार बिहार पुलिस ने दबोच लिया। तेघड़ा थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में की गई जोरदार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नीरज को पैर में गोली मारकर घायल कर दिया। भारी फायरिंग के बीच हुए इस ऑपरेशन को पुलिस ने ‘हाफ एनकाउंटर’ बताया है। गैंग के तीन अन्य सदस्यों ने मौके पर ही घुटने टेक दिए। खुफिया सूचना पर छापेमारी, दहशत का साम्राज्य ढहा एसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि नीरज बॉस अपने गैंग के साथ दियारा इलाके में मौजूद है। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, नीरज गैंग ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस बल ने मोर्चा संभाला और नीरज बॉस पैर में गोली लगने से घायल होकर गिर पड़ा। उसके तीन साथी डर के मारे मौके पर ही सरेंडर कर गए।पुलिस ने मौके से दो राइफल, एक पिस्टल, एक ...
‘जो रामविलास पासवान ने नहीं किया, वो चिराग ने किया’ संजय पासवान के मंत्री बनते ही फूटी खुशी, भावुक हुईं मां सोनी देवी
Bihar, State

‘जो रामविलास पासवान ने नहीं किया, वो चिराग ने किया’ संजय पासवान के मंत्री बनते ही फूटी खुशी, भावुक हुईं मां सोनी देवी

बेगूसराय। बिहार में नए मंत्रिमंडल के गठन के साथ ही बेगूसराय के बखरी सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने संजय पासवान के घर जश्न का माहौल है। पोखरिया मोहल्ले में देर रात तक ढोल-नगाड़ों की थाप गूंजती रही, आतिशबाजी हुई और लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर मिठाई बांटी। परिवार के साथ पूरा मोहल्ला इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बना। 28 साल की राजनीतिक यात्रा का बड़ा मुकाम संजय पासवान पिछले 28 वर्षों से लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) से जुड़े हैं। उन्होंने दिवंगत केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान के साथ लंबे समय तक काम किया और जिलाध्यक्ष से लेकर दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष तक की जिम्मेदारियां निभाईं।रामविलास पासवान के निधन के बाद भी उन्होंने पार्टी में अपनी मजबूत उपस्थिति बनाए रखी और चिराग पासवान के सबसे भरोसेमंद नेताओं में शामिल हो गए।चिराग ने उन पर भरोसा दिखाते हुए इस बार उन्हें बखरी सु...
मोकामा में भीषण सड़क हादसा अयोध्या से सिमरिया धाम लौट रही बस 20 फीट गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत, 25 से अधिक घायल
Bihar, State

मोकामा में भीषण सड़क हादसा अयोध्या से सिमरिया धाम लौट रही बस 20 फीट गहरी खाई में गिरी, एक महिला की मौत, 25 से अधिक घायल

पटना के नजदीक मोकामा में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अयोध्या से सिमरिया धाम लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना भयावह था कि एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। कैसे हुआ हादसा? हादसा मोकामा थाना क्षेत्र के बरहपुर फोर लेन पर हुआ। बस मधुबनी जिले के 45 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या दर्शन से लौट रही थी और सिमरिया धाम की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि ड्राइवर को अचानक झपकी आने से बस का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे गहरी खाई में लुढ़क गया। बस गिरते ही यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। कई लोग बस के अंदर फंस गए, जबकि कई दूर जा गिरे। हादसे का दृश्य बेहद दर्दनाक था और स्थानीय लोग तुरंत राहत कार्य में जुट गए। स्थानीय लोगों ने शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन ...
बिहार में नीतीश–NDA की बंपर जीत के बाद मंत्रिमंडल में परफेक्ट सोशल इंजीनियरिंग हर वर्ग, हर क्षेत्र को मिली हिस्सेदारी – समझिए पूरी रणनीति
Bihar, State

बिहार में नीतीश–NDA की बंपर जीत के बाद मंत्रिमंडल में परफेक्ट सोशल इंजीनियरिंग हर वर्ग, हर क्षेत्र को मिली हिस्सेदारी – समझिए पूरी रणनीति

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में लौटी NDA सरकार ने मंत्रिमंडल गठन में सोशल इंजीनियरिंग का ऐसा संतुलित समीकरण पेश किया है, जो राजनीतिक संदेश भी दे रहा है और सियासी गणित भी मजबूत कर रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बीजेपी हाईकमान ने यह सुनिश्चित किया कि प्रतिनिधित्व में “जिसकी जितनी भागीदारी, उसकी उतनी हिस्सेदारी” के मंत्र का पूरी तरह पालन हो। महिलाओं को प्राथमिकता – तीन मंत्री, एक मजबूत संदेश नीतीश कुमार ने फिर साबित किया कि उनकी राजनीति में “आधी आबादी” सबसे अहम है।पहले चरण में ही तीन महिला मंत्रियों को शामिल किया गया— लेशी सिंह (JDU) रमा निषाद (BJP) श्रेयसी सिंह (BJP) चौथी महिला मंत्री भी बन सकती थीं, यदि स्नेहलता ने अंतिम समय में अपने पुत्र को मंत्री बनाने का निर्णय न लिया होता। फिर भी यह नियुक्तियां स्पष्ट करती हैं कि महिलाओं को सत्ता...
नेपाल से लगते बिहार के किशनगंज में भूकंप के झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग
Bihar, State

नेपाल से लगते बिहार के किशनगंज में भूकंप के झटके, घबराकर घरों से बाहर निकले लोग

किशनगंज/एनबीटी डेस्क। बिहार के उत्तर-पूर्वी जिले किशनगंज में शुक्रवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलते ही लोग घबराकर अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। नेपाल सीमा से सटा होने के कारण इस इलाके में भूकंपीय गतिविधि अक्सर दर्ज की जाती रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झटका कुछ ही सेकंड का था, लेकिन कंपन इतना महसूस हुआ कि लोग तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़ पड़े। कई इलाकों में लोग खुले मैदानों में जमा हो गए और एक-दूसरे से जानकारी लेते रहे। हालांकि, किसी तरह के नुकसान की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने बताया कि स्थिति पर नजर रखी जा रही है और जिला नियंत्रण कक्ष अन्य क्षेत्रों से भी अपडेट एकत्र कर रहा है। स्थानीय अधिकारियों ने अपील की है कि लोग अफवाहों से बचें और आवश्यक सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। भूकंप की तीव्रता और केंद्र के बारे में आधिकारिक आं...
नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ, तेजस्वी यादव सहित विपक्षी नेताओं ने दी बधाई
Bihar, Politics, State

नीतीश कुमार ने ली सीएम पद की शपथ, तेजस्वी यादव सहित विपक्षी नेताओं ने दी बधाई

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में नीतीश कुमार ने बुधवार को शपथ ग्रहण कर ली। शपथ ग्रहण के बाद उन्हें कई नेताओं और आम जनता की शुभकामनाएं मिलने लगीं। इस अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव, वीआईपी चीफ मुकेश सहनी, और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उन्हें बधाई दी। तेजस्वी यादव का संदेश तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शपथ ग्रहण की बधाई देते हुए लिखा:"आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर हार्दिक बधाई। मंत्रिपरिषद के सभी सदस्यों को भी शुभकामनाएं। आशा है नई सरकार जिम्मेदारीपूर्ण होकर लोगों की अपेक्षाओं और वादों पर खरा उतरेगी तथा बिहारवासियों के जीवन में सकारात्मक और गुणात्मक परिवर्तन लाएगी।" मुकेश सहनी ने जताई विकास की उम्मीद महागठबंधन के उपमुख्यमंत्री उम्मीदवार रहे मुकेश सहनी ने भी मुख्यमंत्री और उ...